scriptसब्जियों के लिए मौसम अनुकूल | bikaner news | Patrika News
बीकानेर

सब्जियों के लिए मौसम अनुकूल

राहत: वर्तमान मौसम बढ़वार में हो रहा सहायक
 

बीकानेरMar 25, 2019 / 10:10 am

dinesh kumar swami

bikaner news

सब्जियों के लिए मौसम अनुकूल

बीकानेर. मौसम में आया बदलाव सब्जियों, फलों व फसलों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। अल सुबह हल्की सर्दी व दोपहर में बढ़ रहे तापमान से फसलों में होने वाले रोगों के प्रकोप से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। साथ ही फलदार वृक्षों, सब्जियों में बढ़वार हो रही है। खासकर जिले में बुआई हो रखी टिण्डा, तौरुं, काचर, काकडि़या, तरबूज, खरबूजा आदि में भी फूल आने लगे हैं। कृषि जानकारों का कहना है कि इनमें अधिक बढ़वार के लिए किसानों को प्रति बीघा दस किलोग्राम खाद अभी देनी चाहिए। मौसम का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। खासकर गेहूं, इस्बगोल, जीरा व चने की फसलें इन दिनों पकाव पर है। एेसे में इन फसलों को भी पानी दरकार नहीं है।

पानी का उपयोग कम

कृषि वैज्ञानिक इन्द्र मोहन वर्मा के अनुसार इन दिनों नींबू, अनार, बैर आदि फलदार पौधों में पानी देना बंद कर देना चाहिए। इससे उनको फायदा मिलेगा। खासकर नहरी क्षेत्रों में जो किसान फल व सब्जियों की खेती कर रहे हैं, उन्हें पानी की इस्तेमाल सावधानी से करना होगा। आने वाले दिनों में इनमें पत्ते गिरने लगेंगे, एेसे में पानी की आवश्यकता नहीं है। एक-दो दिनों में ही नहरों से पानी मिलने बंद हो जाएगा। इस स्थिति में पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए। जिले में १२ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों की खेती हो रखी है। बीकानेर में बदारसर, हुसंगसर, बदरासर, प्रेमासर क्षेत्र में सब्जियों की खेती हो रही है।

Home / Bikaner / सब्जियों के लिए मौसम अनुकूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो