4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर पर पकड़े पाकिस्‍तानी कबूतर की जांच शुरू

bikaner news- श्रीकरणपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले आया था पकड़ में
less than 1 minute read
Google source verification
Investigation of Pakistani pigeon caught on the border

बॉर्डर पर पकड़े पाकिस्‍तानी कबूतर की जांच शुरू

बॉर्डर पर पकड़े पाकिस्‍तानी कबूतर की जांच शुरू

श्रीकरणपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले आया था पकड़ में
बीकानेर. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में पकड़ में आए पाकिस्तानी कबूतर को मंगलवार को बीकानेर लाया गया। दो दिन पहले पकड़ में आए इस कबूतर की यहां वेटरनरी कॉलेज में चिकित्सकीय जांच की जा रही है। कबूतर के परों पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पिंजरे में कैद कबूतर की सुरक्षा में एक एसआइ और दो सिपाही भी तैनात हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के गांव 61 एफ में सुखदेव सिंह बावरी को शनिवार सुबह खेत में पेड़ के नीचे कबूतर मिला था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद कबूतर के शरीर की जांच के लिए बीकानेर भेजने की सिफारिश की। कबूतर के पंखों पर उर्दू में उस्ताज अख्तर व दस अंकों की एक संख्या भी लिखी हुई, जो मोबाइल नंबर हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग