scriptराहुल के बाल काट पाएंगे बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष? | bikaner political news | Patrika News
बीकानेर

राहुल के बाल काट पाएंगे बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष?

बीकानेर. राहुल गांधी सोमवार को जब नाल एयरपोर्ट पर उतरे तो अपने आस-पास तीन गहलोत उप नाम वाले नेताओं को पाकर बोल पड़े कि बीकानेर की राजनीति में इतने सारे गहलोत कैसे हैं।

बीकानेरMay 01, 2019 / 09:17 am

Jaibhagwan Upadhyay

bikaner political news

राहुल के बाल काट पाएंगे बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष?

बीकानेर. राहुल गांधी सोमवार को जब नाल एयरपोर्ट पर उतरे तो अपने आस-पास तीन गहलोत उप नाम वाले नेताओं को पाकर बोल पड़े कि बीकानेर की राजनीति में इतने सारे गहलोत कैसे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राहुल गांधी चूरू के सरदारशहर जाने के लिए यहां नाल हवाई अडडे पर उतरे थे। इस दौरान राहुल के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा, बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत खड़े थे। जानकारों के अनुसार गहलोत के उपनाम को लेकर चर्चा छिड़ गई, इसी दौरान महेन्द्र गहलोत ने स्पष्ट किया कि वे गहलोत लिखते जरूर हैं लेकिन जाति से वे माली नहीं होकर नाई है।

राहुल गांधी ने यह सुनकर उनसे पूछा कि क्या आप बाल काटना जानते हो? देहात अध्यक्ष ने बिना किसी लाग-लपेट के कह दिया कि बाल काटना उनके पुरखों का काम है, वे भी बाल काटने में पारंगत है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने बाल काटने के लिए दिल्ली आमंत्रित कर दिया।
राहुल ने महेन्द्र गहलोत को कहा मैं आपसे अपने बाल कटवाना चाहता हूं। आप बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल को जिताने के बाद दिल्ली आना और मेरे बाल काटना। इस पर गहलोत ने पूछा मैं दिल्ली में आप तक कैसे पहुंच पाऊंगा। राहुल ने वहां खड़े सचिन पायलट की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे पास आपको पहुंचाने का जिम्मा पायलट का है।
जब इस वाकये का खुलासा हुआ तो भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने इसे समाज और वर्ग से जोड़कर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब पत्रिका ने इस बारे में महेन्द्र गहलोत से पूछा तो उन्होंने इस पूरी बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाति पर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं, बल्कि इस पेशे की तारीफ की थी। गहलोत ने कहा कि मैं अपने पेशे पर गर्व करता हूं। मौका मिला तो दिल्ली जाकर राहुल गांधी को अपना हुनर दिखाउंगा।

भाजपा ने किया निंदा प्रस्ताव पारित
भाजपा जस्सूसर गेट मण्डल अध्यक्ष विजय उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महेन्द्र गहलोत के बीच बातचीत को अशोभनीय टिप्पणी करार देते हुए विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर राहुल गांधी के वक्तव्य की निंदा की। उधर मोहता भवन में ओबीसी के लोकसभा सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भंडाना की उपस्थिति में राहुल गांधी के वक्तव्य पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, रामगोपाल सुथार, भंवरलाल जांगिड़ और हुकमाराम सोनी, अशोक भाटी आदि शामिल हुए।

Home / Bikaner / राहुल के बाल काट पाएंगे बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो