scriptमंच पर प्रतिभाओं का दिखेगा हुनर, महिलाओं में उत्साह | bikaner rajasthan patrika karva chauth festival 2019 | Patrika News
बीकानेर

मंच पर प्रतिभाओं का दिखेगा हुनर, महिलाओं में उत्साह

राजस्थान पत्रिका, माहेश्वरी महिला समिति की ओर से करवाचौथ महोत्सव को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है।

बीकानेरOct 12, 2019 / 11:24 am

Atul Acharya

bikaner rajasthan patrika karva chauth festival 2019

मंच पर प्रतिभाओं का दिखेगा हुनर, महिलाओं में उत्साह

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका, माहेश्वरी महिला समिति की ओर से करवाचौथ महोत्सव को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। भागीदारी निभाने के लिए शुक्रवार को उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया। महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। 16 अक्टूबर को गजनेर रोड स्थित लक्ष्मी हेरिटेज में शाम 4:30 बजे महोत्सव होगा।समिति की रेखा लोहिया व विभा बिन्नाणी ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है।
प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री प्रतिभागी को लानी होगी। कार्यक्रम के आकर्षण विशेष करवाचौथ के लिए चयन के तीन राउंड होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए ९३५१२०५५२३, ९३५११०३३६९ पर सम्पर्क करेंं। पचास करवा चौथ मना चुके दम्पतियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वे आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार लोटस डेयरी, भीखाराम चांदमल द्वारा दिए जाएंगे। गणपति ट्रॉफी हाउस की ओर से स्मृति-चिन्ह दिए जाएंगे।
महोत्सव के आकर्षण
समिति की नीलम बिन्नाणी ने बताया कि महिलाओं, युवतियों के लिए 16 शृंगार, करवाचौथ ब्यूटी, मेहंदी (पारम्परिक-आधुनिक), मिसेज करवाचौथ, मिट्टी का करवा (सज्जा प्रतियोगिता) प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा बच्चोंं के लिए फैन्सी डे्रस प्रतियोगिता होगी। लक्की ड्रा में विजेताओं को लोटस डेयरी की तरफ से गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा। जीवन साथी के साथ खिंचवाया पसंदीदा फोटो आप पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली जोडिय़ों को आकर्षक उपहार मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो