scriptसावन मास : जानें किस द्रव्य से रुद्राभिषेक करने पर क्या-क्या मिलता है लाभ | Bikaner : Savan 2019 Abhishik In Shiv Mandir | Patrika News
बीकानेर

सावन मास : जानें किस द्रव्य से रुद्राभिषेक करने पर क्या-क्या मिलता है लाभ

Bikaner : savan 2019 Abhishik In Shiv Mandir : बीकानेर. आज हम बात कर रहे है रुद्राभिषेक करने से क्या क्या लाभ मिलता है । उसके बारे में बीकानेर के ज्योतिष सलाहकार श्याम सुन्दर बोड़ा ने बताया कि किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है ।

बीकानेरJul 29, 2019 / 04:29 pm

Atul Acharya

Bikaner : Savan 2019 Abhishik In Shiv Mandir

सावन मास : जानें किस द्रव्य से रुद्राभिषेक करने से क्या-क्या मिलता है लाभ

बीकानेर. आज हम बात कर रहे है रुद्राभिषेक करने से क्या क्या लाभ मिलता है उसके बारे में। बीकानेर के ज्योतिष सलाहकार श्याम सुन्दर बोड़ा ने बताया कि किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है अर्थात आप जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु रुद्राभिषेक करा रहे हैं। उसके लिए किस द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए। उनका कहना है कि धर्म ग्रंथों के अनुसार यदि कोई इसी के अनुरूप रुद्राभिषेक कराएं तो पूर्ण लाभ मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि रुद्राभिषेक कराने से ये लाभ मिलते हैं-

जल से रुद्राभिषेक करने पर वृष्टि।
कुशा जल से अभिषेक करने पर रोग दु:ख से छुटकारा।
दही से अभिषेक करने पर पशु भवन तथा वाहन की प्राप्ति।
गन्ने के रस से अभिषेक करने पर लक्ष्मी प्राप्ति।
मधुयुक्त जल से अभिषेक करने पर धन वृद्धि।
तीर्थ जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति।
इत्र मिले जल से अभिषेक करने पर रोग से मुक्ति।
दूध से अभिषेक करने से पुत्र प्राप्ति तथा प्रमेह रोग की शान्ति।
गंगाजल से अभिषेक करने से ज्वर से मुक्ति।
दूध शर्करा मिश्रित अभिषेक करने से शुद्ब बुुद्धि प्राप्ति।
घी से अभिषेक करने से वंश विस्तार।
सरसों के तेल से अभिषेक करने से रोग तथा शत्रु का नाश।
शुद्ध शहद रुद्राभिषेक करने से पापों का क्षय।
इस प्रकार शिव के रूद्र रूप के पूजन और अभिषेक करने से जाने.अनजाने होने वाले पापाचरण से भक्तों को शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है। शिव के शुभाशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

Home / Bikaner / सावन मास : जानें किस द्रव्य से रुद्राभिषेक करने पर क्या-क्या मिलता है लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो