script30 एकड़ भूमि में बनेगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय | Bikaner Technical University | Patrika News
बीकानेर

30 एकड़ भूमि में बनेगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय 30 एकड़ भूमि में बनेगा। नि:शुल्क भूमि आंवटन के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बीकानेरJul 17, 2018 / 09:02 am

dinesh kumar swami

Bikaner Technical University

Bikaner Technical University

बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ३० एकड़ भूमि में बनेगा। नि:शुल्क भूमि आंवटन के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। नगर विकास न्यास तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए जोहड़बीड क्षेत्र में भूमि का आवंटित करेगा। सचिव डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने बताया की तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए १०० बीघा भूमि की मांग विवि प्रशासन की ओर से की गई थी। नियमों में अधिकतम ३० एकड़ भूमि का प्रावधान होने के कारण न्यास की ओर से तकनीकी विवि के लिए ३० एकड़ भूमि का आंवटन करने का प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार ने न्यास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव तृतीय जगजीत सिंह मोंगा की ओर से न्यास सचिव बीकानेर को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि राज्य सरकार के सक्षम स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार भूमि आंवटन नीति २०१५ के प्रावधानों के मध्यनजर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के लिए सक्षम भू उपयोग समिति से भू उपयोग परिवर्तन करवाए जाने तथा भूमि आवंटन के प्रावधानों की पालना की शर्त पर ३० एकड़ भूमि का नि:शुल्क आंवटन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर विकास न्यास महावीर रांका ने बताया कि राज्य सरकार की इस सौगात से बीकानेरवासियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार न्यास की ओर से शीघ्र भूमि आवंटित कर दी जाएगी। तकनीकी विवि के लिए भूमि आंवटन के आदेश होने पर भाजपा पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा, मोहम्मद ताहिर, दिनेश उपाध्याय, जगदीश मोदी सहित शंभू गहलोत, पंकज गहलोत, मधु शर्मा, आनन्द सोनी आदि ने न्यास अध्यक्ष व सचिव को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

विधायक ने जताई प्रसन्नता
तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए जोड़बीड क्षेत्र में ३० एकड़ भूमि निशुल्क आंवटित किए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर की जनता से किया वादा निभाया है। मुख्यमंत्री से इस जमीन पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने का आग्रह किया जाएगा, जिससे यहां अध्ययन कार्य शुरू हो सके।

Home / Bikaner / 30 एकड़ भूमि में बनेगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो