scriptबीकानेर : बकरियों को डिग्गी में पानी पिलाती महिला डूबी | Bikaner: Women drown in Diggi | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : बकरियों को डिग्गी में पानी पिलाती महिला डूबी

bikaner news : बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में एक महिला की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई Women drown in Diggi। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

बीकानेरAug 25, 2019 / 11:51 am

Jitendra

chhindwara

chhindwara

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में एक महिला की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई। Women drown in Diggi यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीछवाल के निकट पेमासर गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह राजपूत शाम को वहां रोही में बकरियां चराने गई थी। जब वह बकरियों को रोही में बनी डिग्गी में पानी पिलाने ले गई, इस दौरान महिला का पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे से डिग्गी में डूब गई। परिजनों को पता चलने पर रात को इसकी सूचना बीछवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। बीछवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बीकानेर. जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जले के टॉप-१० में शामिल हिस्ट्रीशीटर बदमाश बजरंग मंगलाव को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस का एचएस है।

Home / Bikaner / बीकानेर : बकरियों को डिग्गी में पानी पिलाती महिला डूबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो