scriptभाटी को मनाने में जुटा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व | BJP's state leadership in convincing Bhati | Patrika News
बीकानेर

भाटी को मनाने में जुटा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी के प्रदेश नेतृत्व को इस्तीफा भेजने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी किसी भी सूरत में प्रदेश में एेसा कोई संदेश नहीं देना चाहती, जिसमें पार्टी से नाराज होकर कोई बड़ा नेता चुनाव में अलग राह पकड़े। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सहित एक बड़ा धड़ा शनिवार को दिनभर देवीसिंह भाटी को मनाने के प्रयास में जुटा रहा।

बीकानेरMar 17, 2019 / 11:16 am

Nikhil swami

convincing

devi singh bhati

बीकानेर. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी के प्रदेश नेतृत्व को इस्तीफा भेजने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी किसी भी सूरत में प्रदेश में एेसा कोई संदेश नहीं देना चाहती, जिसमें पार्टी से नाराज होकर कोई बड़ा नेता चुनाव में अलग राह पकड़े। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सहित एक बड़ा धड़ा शनिवार को दिनभर देवीसिंह भाटी को मनाने के प्रयास में जुटा रहा।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने देवी सिंह भाटी से मुलाकात कर पार्टी प्रदेश नेतृत्व का संदेश दिया था। इसमें भाटी से कहा गया कि उन्हें जल्दबाजी में पार्टी छोडऩे जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। अभी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने टिकट फाइनल नहीं किए हैं। उन्होंने प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष बीकानेर लोकसभा सीट के टिकट को लेकर अपना पक्ष रखा है, जिस पर विचार चल रहा है।

फैसला चाहिए
सूत्र ने बताया कि भाटी ने प्रदेश नेतृत्व को भेजे जवाबी संदेश में कहा कि वे अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर से टिकट नहीं देने की बात ही करना चाहते हैं। सिर्फ और सिर्फ इस पर फैसला चाहिए। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा का एक धड़ा देवीसिंह भाटी के लिए प्रयास कर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, वरिष्ठ नेता ओम माथुर और चन्द्रशेखर अब भाटी को मनाने के प्रयास कर रहे हैं।

नजरें पार्लियामेंट्री बोर्ड पर
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की शनिवार को दिल्ली में बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि १०० से अधिक नामों की टिकट सूची जारी होगी। इस सूची में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन शनिवार देर रात तक सूची जारी नहीं हुई। इसके अलावा भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार को होनी प्रस्तावित है। इसके बाद कोई निर्णय होने की उम्मीद है।

पार्टी को लेकर विरोध नहीं
&पार्टी को लेकर मेरा कोई विरोध नहीं है। मैं चाहता हूं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, लेकिन पार्टी के लोग ही इसमें बाधा बनें तो मैं क्या कर सकता हूं।
देवीसिंह भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता

टिकट से आश्वस्त अर्जुन जुटे प्रचार में
बीकानेर सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पुरानी गिन्नाणी सहित कई जगहों पर प्रबुद्धजनों से संवाद कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही लोकसभा चुनाव में पुन: भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील की। अर्जुनराम लगातार संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं।

Home / Bikaner / भाटी को मनाने में जुटा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो