scriptभाजपा के बूथ सम्मेलन में तकरार, शहर के हालात पर टिप्पणी से हंगामा | Booth conference | Patrika News
बीकानेर

भाजपा के बूथ सम्मेलन में तकरार, शहर के हालात पर टिप्पणी से हंगामा

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का जोशी बगीची में आयोजित बूथ सम्मेलन में एक महिला पार्षद के पति ने विधायक को भाषण के दौरान शहर के हालात पर टिप्पणी कर टोक दिया।

बीकानेरSep 03, 2018 / 08:48 am

dinesh kumar swami

Booth conference

Booth conference

बीकानेर. बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का रविवार को जोशी बगीची में आयोजित बूथ सम्मेलन में एक महिला पार्षद के पति ने विधायक को भाषण के दौरान शहर के हालात पर टिप्पणी कर टोक दिया। इसे लेकर हंगामा हुआ और पार्षद पति को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद सम्मेलन चला और मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों पर बातचीत हुई।
सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों, शक्ति केन्द्रों के प्रतिनिधि, मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिरकत की। सम्मेलन में पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में दिखाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने हमारा बूथ अजेय बूथ, बूथ जीता चुनाव जीता अवधारणा के बारे में बताया और गौरव यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी।
सम्मेलन में पार्षद पति तेजाराम ने विधायक डॉ. गोपाल जोशी के भाषण के दौरान नगर निगम पर निशाना साधते हुए शहर की सफाई और विकास के मुद्दे पर टिप्पणी की। इस पर गोपाल जोशी ने उनको टोक दिया। वाद-विवाद के बाद पार्षद पति को सम्मेलन स्थल से बाहर ले जाया गया। सम्मेलन के मंच पर निगम महापौर नारायण चौपड़ा भी मौजूद थे।
सम्मेलन में विधायक जोशी के साथ न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, यात्रा प्रभारी मोहन सुराणा, अनिवाश जोशी, बंशी तंवर, वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रंगा, आनन्द व्यास, विजय उपाध्याय, नया शहर के राजेन्द्र सोनी, महामंत्री पाबू दान सिंह, दाऊ दयाल हर्ष ने शिरकत की।
जल बोर्ड बनाने का विरोध
बीकानेर. राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ, राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित जल बोर्ड की कार्रवाई का विरोध किया है। तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने कहा है कि पांच सितंबर को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में संगठन का सहयोग रहेगा।
इस संबंध में रविवार को श्यामसुंदर बोड़ा, नंदकिशोर मारु, सीमाराम स्वामी, मांगीलाल, अमरङ्क्षसह आदि ने विभिन्न गांवों में जाकर सम्पर्क किया। वहीं संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव जयङ्क्षसह गोहिल, बृजराज आचार्य, नंदकिशोर गालरिया, सुन्दरलाल, गोवर्धन व्यास आदि ने जल बोर्ड बनाए जाने का विरोध किया है। साथ ही जयपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।

Home / Bikaner / भाजपा के बूथ सम्मेलन में तकरार, शहर के हालात पर टिप्पणी से हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो