scriptछात्रसंघ चुनाव बीकानेर. : उम्मीदवारों ने अभिजीत मुहूर्त देख भरा नामांकन, आज नामांकन वापसी | Candidates see the nomination of Abhijeet Muhurta, nomination return t | Patrika News
बीकानेर

छात्रसंघ चुनाव बीकानेर. : उम्मीदवारों ने अभिजीत मुहूर्त देख भरा नामांकन, आज नामांकन वापसी

Candidates see the nomination of Abhijeet Muhurta, nomination return today : बीकानेर. महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे वैध नामांकन की सूची जारी की जाएगी। सुबह 11 से 2 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर 2 से 5बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बीकानेरAug 23, 2019 / 10:56 am

Jitendra

Candidates see the nomination of Abhijeet Muhurta, nomination return today

छात्रसंघ चुनाव बीकानेर. : उम्मीदवारों ने अभिजीत मुहूर्त देख भरा नामांकन, आज नामांकन वापसी

बीकानेर. महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में शुक्रवार को सुबह 10 बजे वैध नामांकन की सूची जारी की जाएगी। nomination return today सुबह 11 से 2 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर 2 से 5बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गुरुवार को सुबह 10 से 3 बजे तक नामांकन भरने का समय था, लेकिन उम्मीदवारों ने सुबह 11:40 बजे तक नामांकन नहीं भरा। उम्मीदवारों ने बताया कि ज्योतिषी से पूछकर ही नामांकन भरा है। ज्योतिषी ने बताया कि नामांकन भरने का समय 11:40 बजे बाद सही है। शहर के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में 11:40 बजे बाद ही नामांकन भरने शुरू हुए।
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में ये उम्मीदवार

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
अध्यक्ष : श्रवण राम, शेषकरण भादू, प्रमोद विश्नोई, विकाससिंह राठौड़, सोनम कुमारी, एकता पारीक, महिपालसिंह भाटी, महेन्द्रसिंह राजावत, अनोपाराम भादू।
उपाध्यक्ष : सोहनलाल कुम्हार, हरिराम, मनराजसिंह भाटी, कन्हैयालाल, अजय शर्मा, राकेश खीचड़।
महासचिव : प्रीति व्यास, आनंद किराडू, विरेन्द्र सुथार।
संयुक्त सचिव : शीतल पुरोहित, ममता प्रजापत, विष्णु सुथार, धर्मवीर।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
अध्यक्ष : मनोज मण्डा, जितेन्द्र राठी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार गोदारा, रविन्द्र कुमार सिंगड़, श्यामसिंह नान्दू, काननाथ, भुराराम मेघवाल, अनन्या मिश्रा।
उपाध्यक्ष : अजय कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष मेघवाल, मिथुन कुमार मेघवाल, बाबुलाल, दिनेश कुमार जाखड़, जेठाराम।
महासचिव : बीरबल कुमावत, सुखाराम जाखड़, मुकेश मेघवाल, किशनलाल सिद्ध, रणवीरसिंह गोदारा।
संयुक्त सचिव : बलदेव चाहर, हेमन्त सियाग, भवानीशंकर ओझा, शुभम खत्री, रविन्द्र कुमार सिगड़।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : साक्षी राजपुरोहित, तमन्ना पुरी, सीमा पुरी।
उपाध्यक्ष : सावित्री राजपुरोहित, प्रियंका सिंह, एकता पुरोहित।
महासचिव : ममता स्वामी, अंजली कंवर।
संयुक्त सचिव : सीमा स्वामी, नीतू पंवार।

राजकीय विधि महाविद्यालय
अध्यक्ष : लोकेश सांखला, मनोज कुमार पंवार, रामनिवास विश्नोई, संदीप विश्नोई, सूर्यप्रकाश।
उपाध्यक्ष : खुशबू मारू, कुलदीप कडेला।
महासचिव : अश्लेषासिंह राजपूत, चेतना ओझा, ओमप्रकाश, प्रज्ञा रंगा।
संयुक्त सचिव : कीर्ति सोलंकी, मनीष कजारिया।
ये हैं पार्टी प्रत्याशी

एसएफआइ
राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए भुराराम मेघवाल, उपाध्यक्ष के लिए जेठाराम, महासचिव के लिए मुकेश मेघवाल को प्रत्याशी बनाया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए रमेश ओझा, एमजीएसयू में उपाध्यक्ष के लिए हरिराम चौधरी, संयुक्त सचिव के लिए शीतल पुरोहित को प्रत्याशी बनाया।
एबीवीपी प्रत्याशी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए काननाथ गोदारा, उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार बेनीवाल, महासचिव के लिए बीरबल कुमावत, संयुक्त सचिव के लिए शुभम खत्री को प्रत्याशी बनाया। संस्कृत महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए प्रवीण कुमार, महासचिव के लिए कमलसिंह राठौड़, संयुक्त सचिव के लिए रामचन्द्र विश्नोई को प्रत्याशी बनाया।
एनएसयूआइ प्रत्याशी
एनएसयूआइ ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए कृष्ण कुमार गोदारा,
उपाध्यक्ष के लिए बाबुलाल, महासचिव के लिए रणवीरसिंह गोदारा, संयुक्त सचिव के लिए बलदेव चाहर को प्रत्याशी बनाया। बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए प्रियंका पुरोहित, उपाध्यक्ष के लिए राजश्री पंवार, महासचिव के लिए उन्नति कंवर, संयुक्त सचिव के लिए पिंकी छिंपा को प्रत्याशी बनाया।

Home / Bikaner / छात्रसंघ चुनाव बीकानेर. : उम्मीदवारों ने अभिजीत मुहूर्त देख भरा नामांकन, आज नामांकन वापसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो