scriptमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, योजनाओं के लाभान्वितों को किया सम्मानित | Chief Minister Bhajanlal Sharma Bikaner visits | Patrika News
बीकानेर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, योजनाओं के लाभान्वितों को किया सम्मानित

सीएम ने भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया।

बीकानेरJan 20, 2024 / 08:09 pm

Ashish Joshi

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, योजनाओं के लाभान्वितों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, योजनाओं के लाभान्वितों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार, गैंगस्टर, पेपरलीक और अवैध खनन पर ज़ीरो टॉलरेंस सरकार की प्राथमिकता में हैं। वे शनिवार को पूगल तहसील के भानीपुरा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का अवलोकन करने आए थे। सीएम ने भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। महिलाएं सेल्फ ग्रुप के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं। किसानों के लिए आसानी हो इसलिए ड्रोन से स्प्रे की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेशभर में 15 हजार ड्रोन सेल्फ ग्रुप के माध्यम से दिए जाएंगे।

यह थे कार्यक्रम में मौजूद

समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, चंपालाल गेदर, अनूपगढ़ नगर परिषद सभापति प्रियंका बालान, पूर्व विधायक अनूपगढ़ संतोष बावरी, वासुदेव चावला,खाजूवाला प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल, जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ ज्याणी, काशीराम जाखड़, इस्माईल ख़ान, हरिकिशन जोशी, भानीपुरा सरपंच निर्मला देवी मेघवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rmn55

Hindi News/ Bikaner / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, योजनाओं के लाभान्वितों को किया सम्मानित

ट्रेंडिंग वीडियो