scriptसियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत कल आएंगे बीकानेर | CM Gehlot will come to Bikaner tomorrow amidst political turmoil | Patrika News
बीकानेर

सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत कल आएंगे बीकानेर

Bikaner News: विशेष विमान से आएंगे और हेलीकॉप्टर से जाएंगे हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर

बीकानेरSep 30, 2022 / 06:00 pm

dinesh kumar swami

सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत कल आएंगे बीकानेर

सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत कल आएंगे बीकानेर

बीकानेर. प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शनिवार को बीकानेर आने का कार्यक्रम तय हुआ है। अचानक बीकानेर दौरा और यहां श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जाने के कार्यक्रम से सियासी कयास लगाने भी शुरू हो गए है। हालांकि इसी बीच यह भी खबरें आ रही है कि गहलोत परिवार सहित यहां आ सकते है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 11 बजे विशेष विमान से नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से करणी सिंह स्टेडियम में जाकर ग्रामीण ओलम्पिक के चल रहे जिला स्तरीय मुकाबलों को देखेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से बीकानेर से हनुमानगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर हेलीकॉप्टर से आएंगे। फिर सूरतगढ़ से विशेष विमान से जयपुर प्रस्थान करेंगे। हालांकि सूत्र यह भी बता रहे है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ परिवार के सदस्य भी आ सकते है।
अगले 24 घंटे कुर्सी के लिए अहम

प्रदेश में अगले 24 घंटे मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अहम माने जा रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। कांग्रेस आलाकमान ने दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर िस्थति स्पष्ट करने के संकेत दिए थे। इसमें तय होगा कि अशोक गहलोत ही आगे मुख्यमंत्री बने रहेंगे अथवा किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत के अचानक बीकानेर आने और बिना किसी बड़े आयोजन के विशेष विमान से पहुंचने के कार्यक्रम से राजनीतिक कयासबाजी शुरू हो गई है।
नवरात्र के साथ जोड़कर देख रहे दौरा

शारदीय नवरात्र के चलते इन दिनों देशनोक में करणी माता मंदिर में मेला चल रहा है। सूत्र मुख्यमंत्री के दौरे को शक्ति की अराधना के रूप में भी जोड़कर देख रहे है। वे बीकानेर आ रहे है, देशनोक जाएंगे या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उधर, हनुमानगढ़ में भी ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल होने का कार्यक्रम है। बीकानेर से हनुमानगढ़ और फिर श्रीगंगानगर में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को देखने के बाद सूरतगढ़ से विशेष विमान से जयपुर जाएंगे। इस बीच एक जगह मुख्यमंत्री गहलोत के रूकने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। इसे पल्लू की ब्रह्माणी माता मंदिर जाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e3q53

Home / Bikaner / सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत कल आएंगे बीकानेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो