scriptहादसे में कांस्टेबल घायल, पीबीएम में भर्ती | Constable injured in accident, admitted to PBM | Patrika News
बीकानेर

हादसे में कांस्टेबल घायल, पीबीएम में भर्ती

जेएनवीसी थाने में तैनात है कांस्टेबल

बीकानेरDec 20, 2020 / 12:19 am

Jai Prakash Gahlot

हादसे में कांस्टेबल घायल, पीबीएम में भर्ती

हादसे में कांस्टेबल घायल, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर। जेएनवीसी थाने में तैनात कांस्टेबल शुक्रवार रात को ड्यूटी कर घर लौटते समय अचानक पशु आने से बाइक अनियंत्रित होने से पलट गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जेएनवीसी एसएचओ राणीदान चारण ने बताया कि थाने में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शुक्रवार रात को ड्यूटी करने के बाद घर जा रहा था। इसी दरम्यिान वह बाइक अनियंत्रित होने से पोल से टकरा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। एसएचओ ने बताया कि कांस्टेबल की हालत गंभीर होने से उसके बयान नहीं हो पाए हैं। बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हादसे को लेकर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। पुलिस आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से भी हादसा हो सकता है।

Home / Bikaner / हादसे में कांस्टेबल घायल, पीबीएम में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो