scriptबीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार | coronavirus new case reported in bikaner rajasthan | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार

बीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार

बीकानेरApr 05, 2020 / 01:07 am

Jai Prakash Gahlot

बीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार

बीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार

११५ की रिपोर्ट आना बाकी, क्वारेंटाइन वार्ड में १४७ भर्ती
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को ४६ सैम्पलों की जांच में से एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ बीकानेर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। इन पॉजिटिव में से एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई थी।
जिला कलक्टर कुमार पााल गौतम ने बताया कि शनिवार देररात को ४६ सैम्पलों की रिपोर्ट आई, जिसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति रानीसर बास का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को गुलजार बस्ती में जिस युवक की मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस युवक की एहतिहात के तौर पर सैम्पलिंग कराई गई थी। वहीं दूसरी में दो पॉजीटिव आए मरीजों को भी बीकानेर शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक महिला के संपर्क में आए १२८ लोगों को चिन्हित कर स्क्रीनिंग कराई है, उन्हें क्वारेंटाइन आइसोलेशन वार्ड में भेजा है।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल ने बताया कि शनिवार को ६३ मरीजों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। ११५ सैम्पलों की जांच रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है। आईसोलेशन वार्ड में १४७ मरीज भर्ती हैं। कोरोना वायरस से एक महिला की मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में कोरोना वार्ड में १२ मरीज भर्ती है, जिनमें नौ चूरू जिले के और तीन बीकानेर के हैं। इनमें दो व्यक्ति दिल्ली जमात वाले हैं।
आई वार्ड को बनाया निमोनिया वार्ड
पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने अब गलती को सुधारने के लिए शनिवार को नई गाइडलाइन तैयार कर ली। इसके तहत पीबीएम के आई वार्ड को निमोनिया वार्ड बना दिया गया, जिसमें केवल निमोनिया मरीजों को रखा जा रहा है। मेडिसिन विभागाध्ध्यक्ष डॉ. एलए गौरी ने बताया कि आई वार्ड को केवल निमोनिया वार्ड बना दिया है। अब इस वार्ड में भर्ती होने वाले हर मरीज की निमोनिया की जांच कराई जाएगी। शनिवार को वार्ड में तीन निमोनिया के मरीज भर्ती हुए, जिनकी स्वाइन फ्लू और कोरोना की जांच भी कराई गई है।
साढ़े १४ लाख लोगों की स्क्रीनिंग
विभाग के एपिडियोमॉलोजिस्ट नीलम प्रतापसिंह ने बताया कि अब तक दो लाख ९८ जार ८९१ घरों का सर्वे कर १४ लाख ६० हजार ३२० लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से १९ रहजार ५८१ लोग सामान्य सर्दी जुकाम से पीडि़त पाए गए। ४९० लोगों को संदिग्ध के चलते अस्पताल भेजा। २५१ लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। १६६३६ लोगों होम आइसालेशन कराया जा चुका हैं।

Home / Bikaner / बीकानेर में एक और पॉजिटिव, अब तक चार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो