8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालों में मच्छरों के खात्मे के लिए निगम करेगा फॉगिंग

महापौर ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 20 Sep 2020, 10:39 PM IST

नालों में मच्छरों के खात्मे के लिए निगम करेगा फॉगिंग

नालों में मच्छरों के खात्मे के लिए निगम करेगा फॉगिंग

बीकानेर. शहर में जगह-जगह खुले पड़े नालों में पनप रहे मच्छरों का अब खात्मा होगा। नगर निगम मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग करवाएगा। शुक्रवार को निगम महापौर सुशीला कंवर ने शहर के भ्रमण के दौरान निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुले नाले है और उनमें मच्छर उत्पन्न हो रहे है उनको फॉगिंग कर नष्ट किया जाए। महापौर ने कहा कि मौसम बदल रहा है। मच्छर बढ़ रहे है। मच्छरों का खात्मा होना आवश्यक है।

वहीं महापौर ने गांधी पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास गांधी जीवनी लेखन के कार्य को देखा और अधिकारियों को यह कार्य महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर के अन्य स्थानों पर भी पहुंचकर वहां चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया।


तुलसी सर्कल पर तीन में पूरा होगा कार्य
महापौर ने तुलसी सर्कल चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को इस नाले के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और आमजन को राहत पहुंचाने की बात कही। अधिकारियों ने महापौर को बताया कि अगले तीन दिन में नाले के कार्य के पूरा होने की जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त मंगलाराम गोदारा, एक्सईएन संजय ठोलिया, एईएन ओम प्रकाश चौधरी, उद्यान प्रभारी सुनील जावा, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा आदि मौजूद रहे।