scriptगोली से हिरण घायल | Deer injured by bullet | Patrika News
बीकानेर

गोली से हिरण घायल

तहसील क्षेत्र में वन विभाग की अनदेखी के चलते हिरण शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

बीकानेरFeb 13, 2020 / 12:30 pm

Jai Prakash Gahlot

गोली से हिरण घायल

गोली से हिरण घायल

बीकानेर. लूणकरनसर .तहसील क्षेत्र में वन विभाग की अनदेखी के चलते हिरण शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार शाम ग्राम गांटा की रोही में शिकारी ने बंदूक से एक हिरण को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम दुलमेरां गांव निवासी राजू उर्फ राजेश बावरी ने गांटा गांव की रोही में एक हिरण को शिकार करने के नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान वहां गुजर रहे रमेश बिश्नोई व किसन धतरवाल ने देख लिया तो शिकारी मौके से फरार हो गया। इसके बाद जीव रक्षा संस्था जिलाध्यक्ष मोखराम धारणियां व नोखा तहसील अध्यक्ष मोतीराम सियाग ने घायल हिरण को उपचार के लिए बीकानेर के गोगागेट चिकित्सालय भर्ती करवाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय के इन्चार्ज पूर्णमल गोदारा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा शिकारी राजू बावरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
नशीली दवा व डोडा-पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार
बीकानेर. नाल. जिला स्पेशल टीम एवं नाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पंजाब के तीन युवकों को नशीली टेबलेट एवं डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात डीएसटी प्रभारी रमेश सर्वटा व नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण गश्त पर थे।
इस दौरान कावनी फांटे पर तीन युवक उन्हें देखकर भागने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर निवासी बलविन्द्र पुत्र दलसिह, कपूरथला निवासी परमजीत कुमार पुत्र अमरनाथ के पास से पांच किलो ६०० ग्राम डोडा-पोस्त बरामद की। वहीं पंजाब के बलविन्द्र सिंह पुत्र धारासिंह से १९०० नशीली गोलियां बरामद की। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Home / Bikaner / गोली से हिरण घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो