scriptदेवीसिंह भाटी के चुनाव नहीं लड़ने से नाराज समर्थक चढ़े टंकी के ऊपर | Devi singh bhati | Patrika News
बीकानेर

देवीसिंह भाटी के चुनाव नहीं लड़ने से नाराज समर्थक चढ़े टंकी के ऊपर

देवीसिंह भाटी के चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा करने से नाराज एक पार्षद व एक अन्य समर्थक वार्ड नंबर 18 की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए।

बीकानेरApr 12, 2018 / 02:05 pm

dinesh kumar swami

Devi singh bhati

देवीसिंह भाटी

देशनोक. कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता देवीसिंह भाटी के चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा करने से नाराज एक पार्षद व एक अन्य समर्थक वार्ड नंबर 18 की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। उन्हें बाद में बड़ी समझाइस के बाद उतारा गया। इससे पहले एक अन्य टंकी पर चढ़े लेकिन वहां मधुमक्खियों का छत्ता होने से नीचे उतरकर दूसरी टंकी पर चढ़ गए।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता भाटी के समर्थक चेनाराम सेवग कस्बे के वार्ड नंबर 18 में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि भाटी द्वारा चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा से कार्यकर्ता सेवग नाराज था। इसी बात पर वह टंकी पर चढ़ गया।
थोड़ी ही देर बाद वार्ड नंबर एक के पार्षद भगवानदान चारण भी इसी बात को लेकर टंकी पर चढ़ गए। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं व देवीसिंह भाटी द्वारा आश्वासन व समझाइस के बाद दोनों पानी की टंकी से नीचे उतर गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता कस्बेवासी और पुलिस प्रशासन भी उपस्थित थे।
मधुमक्खियों ने काटा
इससे पूर्व सेवग यहां जलदाय विभाग की मुख्य टंकी पर चढ़े थे लेकिन वहां मधुमक्खियों का छत्ता होने के कारण नीचे उतर गए। इस दौरान मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। मुख्य टंकी पर मधुमक्खियांे के उडऩे पर सभी यहां से चले गए। बाद में सेवग व पार्षद भगवान दान वार्ड नंबर 18 में बनी टंकी पर चढ़ गए।

नही हुई जनसुनवाई, दिनभर करते रहे इंतजार
पांचू. अतिरिक्त जिला कलक्टर बीकानेर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को जनसुनवाई होनी थी। ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को जनसुनवाई नहीं हो पाई। ग्रामीण दिन भर अतिरिक्त जिला कलक्टर का इंतजार करते रहे। ना ही जिला प्रशासन की ओर से कोई सक्षम अधिकारी जनसुनवाई में पहुंचा। ग्रामीण दिनभर अटल सेवा केंद्र के बाहर धूप में इंतजार करते रहे। ग्रामीणों में जनसुनवाई के नहीं होने को लेकर आक्रोश है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो