scriptगैंती न रस्सा, यह कैसा आपदा प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण कक्ष | Disaster Management Room | Patrika News
बीकानेर

गैंती न रस्सा, यह कैसा आपदा प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण कक्ष

कक्ष में एक भी संसाधन नहीं,केवल राउण्ड द क्लॉक कर्मचारी ड्यूटी पर

बीकानेरJun 29, 2018 / 09:22 am

dinesh kumar swami

Disaster Management Room

गैंती न रस्सा, यह कैसा आपदा प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण कक्ष

बीकानेर . मानसून की बारिश को देखते नगर निगम की ओर से चाहे भण्डार गृह परिसर में आपदा प्रबंधन कक्ष शुरू कर दिया गया हो लेकिन इस कक्ष में राहत और बचाव का एक भी साधन उपलब्ध नहीं है। पिछले एक पखवाडे़ से संचालित हो रहे इस कक्ष में रस्सा, फावड़ा, गैंती, टार्च जैसे सामान्य जरूरत के सामान नहीं है। एेसे में अगर बारिश के दौरान राहत और बचाव में कर्मचारियों को जाना पडे़ तो पहले सामान इश्यू करवाना होगा, फिर वे राहत और बचाव के कार्य में जा सकेंगे, जबकि निगम आयुक्त की ओर से इस कक्ष में राहत और बचाव संबंधित सभी आवश्यक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर रखे हैं।
ये संसाधन जरूरी
निगम आयुक्त की ओर से आपदा प्रबंधन कक्ष में राउण्ड द क्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी के साथ बारिश के दौरान जरूरत पडऩे पर राहत और बचाव के लिए गैंची, फावड़ा, टार्च, रस्सा, बांस, बाल्टी, पम्प सहित अन्य संसाधनों को तैयार रखने के आदेश जारी कर रखे हैं, लेकिन गुरुवार को भण्डार गृह में संचालित हो रहे आपदा प्रबंधन कक्ष में इनमें से एक भी संसाधन नजर नहीं आया।

एक भी संसाधन नहीं

नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे बाढ़ आपदा प्रबंधन कक्ष का गुरुवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से पड़ताल की गई। पड़ताल में सामने आया कि जिस चौकीदार कक्ष में आपदा प्रबंधन कक्ष और कंट्रोल रूम के संचालित होने की बात कही जा रही है उसमें राहत और बचाव का एक भी साधन नजर नहीं आया। केवल ड्यूटी पर कर्मचारी मौजूद नजर आए। कर्मचारियों ने भी संसाधन कक्ष में नहीं होने की बात पत्रिका को बताई। उन्होंने बताया कि जरूरत पडऩे पर संबंधित कर्मचारी को बुलाकर सामान प्राप्त कर लेंगे।

दे रखे हैं निर्देश
बारिश को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन कक्ष के संचालन सहित आवश्यक सभी संसाधनों को तैयार रखने और राउण्ड द क्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। आपदा प्रबंधन कक्ष में राहत और बचाव के लिए जरूरी संसाधनों का नहीं होना गंभीर है। कल इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्रदीप के गावंडे, आयुक्त नगर निगम, बीकानेर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो