पंचायत का सामुदायिक केन्द्र बना बदमाशों का अड्डा
पंचायत घर के पास सामुदायिक केन्द्र बना हुआ है, जो वीरान पड़ा है। केन्द्र को आवारा लड़कों ने अड्डा बना रखा है। रात को आवारा लड़के शराब पार्टी करते हैं। कई बार युवक शराब पीकर झगड़ा करते हैं। इससे गांव के लोग भी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुलिस की गश्त नियमित नहीं होती है, जिससे रात के समय आवारा किस्म के लड़के शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।
बच गया पोषाहार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंवरी देवी ने बताया कि वारदात की रात केन्द्र में ग्रामीणों को बांटने वाला अन्न नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बुधवार को केन्द्र में चावल व चना दाल आनी थी। चोरों ने अनाज चोरी करने की नीयत से ही ताले तोड़े थे लेकिन केन्द्र में उन्हें कुछ नहीं मिला।