scriptvideo : जनसमस्याओं पर पार्षदों का फूटा आक्रोश, मंत्री और भाजपा पार्षद उलझे | fight between leader and BJP parshad | Patrika News
बीकानेर

video : जनसमस्याओं पर पार्षदों का फूटा आक्रोश, मंत्री और भाजपा पार्षद उलझे

शिलान्यास से पहले भाजपा पार्षदों ने जनसमस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया।

बीकानेरJun 29, 2018 / 01:31 pm

dinesh kumar swami

fight

fight

बीकानेर. पूगल रोड स्थित सरह नथानिया क्षेत्र में नन्दी गोशाला का शिलान्यास करने पहुंचे राज्य के गोपालन एवं सहकारिता मंत्री अजय सिंह क्लिक से भाजपा पार्षद उलझ गए। शिलान्यास से पहले भाजपा पार्षदों ने जनसमस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने महापौर और निगम प्रशासन की ओर से पार्षदों की बात नहीं सुनने, जनसमस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई।
आवासन मण्डल की कॉलोनियों में एलईडी लाइटे लगवाने के लिए बार-बार की जा रही मांग के बाद भी सुनवाई नहीं होने की बात पर पार्षद आक्रोशित हो गए। मामले को बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। एक बार मंत्री क्लिक ने भी पार्षदों के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और बैठकर समस्या बताने की बात कही।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जिला कलक्टर डॉ.़एन के गुप्ता, निगम आयुक्त प्रदीप के गावंडे पार्षद भगवती प्रसाद गौड, नरेश जोशी, श्याम सुन्दर चांडक, गिरिराज जोशी, पार्षद प्रतिनिधि शंभू गहलोत, पंकज गहलोत आदि उपस्थित थे।
नन्दी गोशाला का शिलान्यास
सरह नथानिया क्षेत्र में शहर के नि राश्रित सांड को रखने के लिए बनने वाली नन्दी गोशाला का शिलान्यास शुक्रवार को राज्य के गोपालन एवं सहकारिता मंत्री अजय सिंह क्लिक और केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। इस दौरान मंत्रियो ने शिलापूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मंत्रोच्चारण के बीच हुए भूमि पूजन के दौरान महापौर, विधायक गोपाल जोशी, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जिला कलक्टर एन के गुप्ता, निगम आयुक्त प्रदीप के गावंडे, भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
मंत्री के काफिले को रोक सुनाई खरी-खरी

पूगल रोड पर सड़क समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोपालन मंत्री अजय सिंह क्लिक के गाडि़यों के काफिले को रोककर रोष जताया। भाजपा जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष विजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि रोड पर जगह-जगह गढ्ढे बने हुए है।
महापौर जनसमस्याओं पर गौर नहीं कर रहे है। कार्यकर्ता मंत्री को गढ्ढो में भरे पानी के पास लेकर गए व समस्या बताई। कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर उनकी सुनवाई नहीं होने पर मंत्री को खरी-खरी सुनाई। इस दौरान केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद थे।

Home / Bikaner / video : जनसमस्याओं पर पार्षदों का फूटा आक्रोश, मंत्री और भाजपा पार्षद उलझे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो