scriptमतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित | First training of polling officers organized | Patrika News
बीकानेर

मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेरJan 22, 2021 / 08:28 pm

dinesh kumar swami

मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेर। नगरपालिका चुनाव-2021 के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बलदेव राम धोजक ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कोविड एडवाइजरी का पालन करने तथा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही निष्पक्ष व निर्भीक होकर चुनाव करवाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा मतदान दलों के लिए करवायी जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी दी और कोई भी समस्या आने पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
मास्टर ट्रेनर वाई बी माथुर, विपिन सैनी, शमिन्द्र सक्सेना, राधाकिशन सोनी, प्रदीप श्रीमाली, गणेश सदारंगानी आदि ने सभी अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया एवं ई वी एम संचालन का गहन प्रशिक्षण प्रदान दिया।
मतदान अधिकारियों का द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण 27 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इसके तुरंत बाद मतदान दलों की रवानगी होगी। मतदान 28 जनवरी को होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो