scriptमुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत | Former CM Ashok Gehlot will address farmers Conference | Patrika News
बीकानेर

मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद आठ सितम्बर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में होंगे। वे वहां किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। यहां श्रीकोलायत के विधायक भंवरसिंह भाटी और राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी साथ रहेंगे।

बीकानेरSep 07, 2018 / 11:28 am

dinesh kumar swami

ashok gehlot

ashok gehlot


बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद आठ सितम्बर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में होंगे। वे वहां किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। यहां श्रीकोलायत के विधायक भंवरसिंह भाटी और राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी साथ रहेंगे। गहलोत के स्वागत को लेकर पिछले कुछ दिनों से कोलायत और बज्जू सहित बीकानेर में तैयारियां चल रही है।
बज्जू से लौटने के बाद गहलोत करीब दो बजे कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के पिता हीरा लाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद गहलोत सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में अखाड़ा गुरु हनुमान व्यायाम शाला का उदघाटन करेंगे। जिला कुश्ती संगम के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार मौजूद रहेंगे। नोखा रोड़, पुराने बस स्टैण्ड के पास होने वाले इस समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
किसान सम्मेलन को लेकर एसडीएम ने लिया जायजा
बज्जू. बज्जू तहसील मुख्यालय पर 8 सितम्बर को लेकर किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस व युवा नेता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा गांव-गांव पहुंचकर किसान सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। किसान सम्मेलन को लेकर सभा स्थल का गुरुवार को कोलायत एसडीएम रतनकुमार स्वामी ने ज्याजा लिया। सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गज्जेवाला, फूलासर माणकासर, मोडायत, 20 आरडी, ग्रान्धी, गडिय़ाला, रणजीतपुरा, माधोगढ़, बीठनोख, तेजपुरा आदि क्षेत्र में आमजन से जनसम्पर्क किया।
युकां कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
बीकानेर. बीकानेर के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया। राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चांदना के नेतृत्व में जयपुर स्थित विधानसभा घेराव के दौरान कहा कि अब प्रदेश का युवा जाग चुका है। वे राजस्थान में इस सरकार को नहीं आने देंगे। घेराव में बीकानेर के यूथ कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राहुल जादुसंगत, प्रदेश महासचिव शब्बीर, आजम खान, सलीम बहेलिया, मनीष खान, महेंद्र सिंह, अरुण व्यास आदि उपस्थित थे।

Home / Bikaner / मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो