scriptसूरसागर पर दिखेंगी यात्रा की झलकियां | Gaurav Yatra | Patrika News
बीकानेर

सूरसागर पर दिखेंगी यात्रा की झलकियां

बीकानेर. शहर के बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में गौरव यात्रा के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री सूरसागर पर रुकेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की अब तक की बीकानेर यात्राओं की झलकियां स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। साथ ही बीकानेर के हेरिटेज स्थल भी दिखाए जाएंगे।

बीकानेरSep 06, 2018 / 09:31 am

dinesh kumar swami

Gaurav Yatra

Gaurav Yatra


बीकानेर. शहर के बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में गौरव यात्रा के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री सूरसागर पर रुकेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की अब तक की बीकानेर यात्राओं की झलकियां स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। साथ ही बीकानेर के हेरिटेज स्थल भी दिखाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सूरसागर के रिनोवेशन कार्यों का अवलोकन कर सकती हैं। वे बीकानेर शहर की यात्रा के बाद सुरधना भी जा सकती हैं। सार्दुल सिंह सर्किल पर यात्रा का बड़ा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा की व्यवस्था के लिए जयपुर से पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी बीकानेर आए हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री की पांच किलोमीटर की यात्रा में स्थलवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को हर स्वागत स्थल पर तैनात किया जाएगा।
सुरधना जा सकती हैं
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के दौरान सुरधना भी जा सकती हैं। इसकी संभावना के मद्देनजर जिला कलेक्टर व एसपी सहित प्रशासनिक अमले ने बुधवार को मेला स्थल पर निरीक्षण किया। सुरधना में देदाजी जुझार महाराज का दो दिवसीय ***** मेला में चल रहा है। समिति पदाधिकारियों ने मेले में मुख्यमंत्री को जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
महिला मोर्चा ने किया टीमों का गठन
बीकानेर. भाजपा महिला मोर्चा की बुधवार को होटल वृन्दावन में बैठक हुई। बीकानेर की संगठन प्रभारी बबीता शर्मा ने बताया कि गौरव यात्रा में महिलाओं को अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। गौरव यात्रा का महिला मोर्चा कचहरी के पहले गेट, फोर्ट डिस्पेंसरी के पास स्वागत करेगा। भाजपा महिला मोर्चा की शहर जिला संगठन प्रभारी ने मुख्यमंत्री के स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर टीमों का गठन किया। बैठक में निर्णय किया गया कि मंडलों और जिले के पदाधिकारी कचहरी के पहले गेट व फोर्ट डिस्पेंसरी के पास 5 बजे उपस्थित होंगे। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में मेहन्दी से कमल का फूल बनवाकर घर-घर पीले चावल बांटे।
स्कूटी रैली निकाली
गौरव यात्रा की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के नेतृत्व में स्कूटी रैली जस्सूसर गेट से निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं व छात्राएं शामिल हुई। रैली को भाजपा नेता विजय आचार्य, जिला उपाध्यक्ष वेदव्यास, मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौरव संदेश रथ
भाजयुमो के युवा संसद के राष्ट्रीय सहप्रभारी सुरेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में निकली गौरव संदेश यात्रा में तिलक नगर, आम्बेडकर कॉलोनी, नवज्योति कॉलोनी, शिवबाड़ी आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल एवं पत्रक बांटकर लोगों से गौरव यात्रा में शामिल होने की अपील की। शेखावत एवं उनकी टीम ने एमएन हॉस्पिटल के सामने टैक्सी स्टैण्ड पर मुख्यमंत्री के स्वागत का कार्यक्रम रखा है।

Home / Bikaner / सूरसागर पर दिखेंगी यात्रा की झलकियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो