scriptहिरण का शिकार करने के चक्कर में मासूम बच्ची को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | girl injured while buck hunting in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

हिरण का शिकार करने के चक्कर में मासूम बच्ची को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हिरण का शिकार करने के चक्कर में मासूम बच्ची को लगी गोली

बीकानेरMay 14, 2019 / 02:46 pm

Nidhi Mishra

bikaner

girl injured while buck hunting in Bikaner

बीकानेर। बीकानेर के नोखा क्षेत्र के दासनु गांव में खेत में बकरियों को चरा रही एक बालिका को अचानक गोली लग गई। मंगलवार दोपहर को इस घटना से घायल लड़की जसोदा पुत्री बीरमाराम को नोखा के अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को बीकानेर रेफर किया जा रहा है। जानकारों ने बताया कि कोई हिरण का शिकार ( black buck hunting ) कर रहा था। इस दौरान लड़की गोली की चपेट में आ गयी। गोली लगने के कारण लड़की के पेट के आर पार घाव हो गया है। बता दें कि राजस्थान में हिरणों के शिकार के मामले सामने आते रहे हैं। वहीं सलमान खान ब्लैक बक केस ( salman khan Black buck Hunting Case ) प्रदेश का चर्चित हिरण शिकार केस रहा है।
उधर, भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा —भीलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार को मजदूरों को ले जा रही जीप पलट गई। इससे जीप में सवार एक श्रमिक की मौत हो गई तथा नौ जने घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से छह गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रैफर किया गया। यह जीप माताजी का खेड़ा पंचायत के हनोतिया गांव से भीलवाड़ा फैक्ट्री ले जा रही थी। जानकारी के अनुसार माताजी का खेड़ा ग्राम पंचायत के हनोतिया गांव से एक जीप श्रमिकों को लेकर भीलवाड़ा जा रही थी। रास्ते में बड़ेसरा फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जीप में सवार एक श्रमिक दौलतपुरा निवासी श्यामलाल कुमावत 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं जीप में सवार नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा के सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से छह गंभीर घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। आस—पास काम कर रहे लोग भाग कर आए तथा घायलों की मदद की।

Home / Bikaner / हिरण का शिकार करने के चक्कर में मासूम बच्ची को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो