scriptहर हाथ बढ़ा पौधे लगाने में, मीरा बाई धोरे पर हुआ पौधरोपण | hariyalo rajasthan campaign | Patrika News
बीकानेर

हर हाथ बढ़ा पौधे लगाने में, मीरा बाई धोरे पर हुआ पौधरोपण

पत्रिका अभियान हरयाळो राजस्थान
पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह के साथ किया पौधरोपण
 
 

बीकानेरAug 03, 2021 / 05:29 pm

Vimal

हर हाथ बढ़ा पौधे लगाने में, मीरा बाई धोरे पर हुआ पौधरोपण

हर हाथ बढ़ा पौधे लगाने में, मीरा बाई धोरे पर हुआ पौधरोपण

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के अन्र्तगत सोमवार को सुजानदेसर स्थित मीरा बाई धोरे पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भागीरथ नंदिनी संस्था और महात्मा फूले जागृति मिशन के सहयोग से हुए पौधरोपण में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया। अभियान के तहत यहां 300 पौधे लगाए जा रहे है। पौधे लगाने के साथ लोगों ने उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

 

भागीरथ नंदिनी संस्था अध्यक्ष मिलन गहलोत के अनुसार मीरा बाई धोरे पर पीपील, शीशम, गुलमोहर, खेजड़ी आदि के पौधे लगाए गए है। अभियान के दौरान उद्योगपति नेमीचंद गहलोत, बाबूलाल सांखला, तुलसीराम गहलोत, मीराबाई धोरा मंदिर पुजारी प्रहलाद राम, भंवर लाल बडगुजर, अशोक सैन, चांदमल भाटी, महावीर गहलोत, राम निवास सुथार, अशोक सोलंकी, मनोज लूणावत, चींकू सुथार आदि ने पौधरोपण किया।

 

महिलाओं में रहा उत्साह

मीरा बाई धोरे पर हुए पौधरोपण के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह रहा। महिला कांग्रेस की उमा सुथार, लक्ष्मी तंवर, अर्चना सुथार, कौशल्या सुथार, राजूदेवी गहलोत, शर्मिला गहलोत, तान्या गहलोत आदि ने पौधरोपण किया। उमा सुथार ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और आमजन को भी इस कार्य के लिए जागृत कर रहा है।

 

अधिकाधिक पौधरोपण आज की जरुरत

पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर नेमीचंद गहलोत ने कहा कि अधिकाधिक पौधरोपण आज की जरुरत है। राजस्थान पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान के माध्यम से आमजन और संस्थाओं को साथ लेकर महत्ती भूमिका निभा रहा है। संस्था अध्यक्ष मिलन गहलोत ने कहा कि राजस्थान पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान के माध्यम से अपने सामाजिक सरोकारों के तहत न केवल पौधरोपण की अलख जगाए हुए है बल्कि आमजन को साथ लेकर महत्ती कार्य कर रहा है।

Home / Bikaner / हर हाथ बढ़ा पौधे लगाने में, मीरा बाई धोरे पर हुआ पौधरोपण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो