scriptबीकाणा में फिर बरसे मेघ, सड़कों पर पानी पानी | Heavy rain in Bikaner | Patrika News

बीकाणा में फिर बरसे मेघ, सड़कों पर पानी पानी

locationबीकानेरPublished: Aug 16, 2019 08:54:50 pm

Submitted by:

Atul Acharya

rain in Bikaner- बीकानेर में सीज़न में दूसरी बार जमकर मेघ बरसे। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तेज बरसात शुरू हुई जो शाम तक चली।

Heavy rain in Bikaner

बीकाणा में फिर बरसे मेघ, सड़कों पर पानी पानी

बीकानेर (Bikaner) में सीज़न में दूसरी बार जमकर मेघ बरसे। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तेज बरसात (rain in Bikaner) शुरू हुई जो शाम तक चली। करीब 70 एमएम बरसे पानी ने शहर वासियों की हालत खराब कर दी। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आने लगा। स्कूल-कॉलेजों से विद्यार्थियों को घर लौटने में परेशानी हुई।
सबसे अधिक पानी पुरानी गजनेर रोड, गिनानी और कच्ची बस्तियों में भरा। बीकानेर-जैसलमेर हाइवे पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया। फड़ बाजार में कीचड़ और सीवर के पानी से लोग परेशान हुए। शाम को भी गघन बादल छाए रहे। अभी और बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पानी से लबालब रहा निगम परिसर
बारिश के दौरान नगर निगम (Nagar Nigam Bikaner) परिसर में पानी भर गया। बारिश शुरू होते ही सड़क मार्ग और पीछे स्थित नाले से गंदे पानी का निगम परिसर में पहुंचना शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में पूरा निगम परिसर पानी से भर गया।
Heavy rain in Bikaner
कर्मचारियों को करीब डेढ से दो फीट तक भरे पानी से होकर निकलना पड़ा। निगम परिसर में स्थित पांचो पार्क परिसर भी पानी से लबालब रहे। बारिश के दौरान निगम परिसर में स्थित नालों के चैम्बर जाम होने से पानी की सुचारू निकासी नहीं हो रही थी।
बारिश में नहाने का लिया आनन्द

शहर में हुई झमाझम बारिश (Heavy rain in Bikaner) के दौरान लोगों ने नहाने का आनन्द लिया। बारिश शुरू होते ही बच्चों से बुजुर्ग तक व महिलाओं ने बारिश में नहाने शुरू हो गई। रूक-रूक कर होती रही झमाझम बारिश से गली-मोहल्लों में बच्चों व युवाओं ने नहाने का आनन्द लिया। बारिश के दौरान कचौड़ी, समोसा,नमकीन की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने गर्मागर्म नमकीन खाद्व सामग्रियों का आनन्द लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो