scriptPhoto : बीकानेर में भारत-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास, दुश्मन से निपटने के सिखा रहे गुर, देखें तस्वीरें | Patrika News
बीकानेर

Photo : बीकानेर में भारत-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास, दुश्मन से निपटने के सिखा रहे गुर, देखें तस्वीरें

India-Japan Joint Exercise : राजस्थान में बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन की शुरुआत रविवार को हुई। दोनों देशों की सेना ने जमीनी स्तर पर दुश्मन से निपटने के लिए एक-दूसरे को होशियार करने के बारे में अभ्यास किया। भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास 9 मार्च तक चलेगा। युद्धाभ्यास का मकसद अ‌र्द्ध शहरी वातावरण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास का यह 5वां संस्करण है।

बीकानेरFeb 26, 2024 / 10:10 am

Sanjay Kumar Srivastava

india-japan_joint_exercise.jpg
1/5

India-Japan Joint Exercise : राजस्थान में बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन की शुरुआत रविवार को हुई।

india-japan_joint_exercise_5.jpg
2/5

India-Japan Joint Exercise : सेना के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि ‘धर्मा गार्डियन’ एक वार्षिक अभ्यास है जो भारत और जापान में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। दोनों पक्षों के दल में 40 सैन्य कर्मी शामिल है। जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है और भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन की और से किया जा रहा है।

india-japan_joint_exercise_4.jpg
3/5

India-Japan Joint Exercise : लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेन्स फोर्स की पूर्वी सेना के कमांडिंग जनरल ऑफिसर, लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी यूची भी ‘धर्मा गार्डियन’ अभ्यास के दौरान भारत का दौरा करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी यूची 3 मार्च को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा करेंगे और कॉम्बैट शूटिंग, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल देखेंगे।

 

india-japan_joint_exercise_2.jpg
4/5

India-Japan Joint Exercise : ‘धर्मा गार्डियन’ अभ्यास से दोनों पक्षों में स्ट्रेटेजिक संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम होंगे।

 

india-japan_joint_exercise_1.jpg
5/5

India-Japan Joint Exercise : यह अभ्यास दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन, मेल-मिलाप विकसित करने की सुविधा भी प्रदान करेगा। इससे रक्षा सहयोग का स्तर बढ़ेगा।

Hindi News / Photo Gallery / Bikaner / Photo : बीकानेर में भारत-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास, दुश्मन से निपटने के सिखा रहे गुर, देखें तस्वीरें

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.