scriptऊंट उत्सव पर नोटों की अद्भुत प्रदर्शनी | International Camel Festival 2020 two Day exhibition | Patrika News
बीकानेर

ऊंट उत्सव पर नोटों की अद्भुत प्रदर्शनी

International Camel Festival 2020 ऊंट उत्सव

बीकानेरJan 10, 2020 / 07:52 pm

Atul Acharya

ऊंट उत्सव पर नोटों की अद्भुत प्रदर्शनी

ऊंट उत्सव पर नोटों की अद्भुत प्रदर्शनी

ऊंट उत्सव पर नोटों की अद्भुत प्रदर्शनी

बीकानेर. बीकानेर के जाने-माने डाक टिकट कॉइंस व अद्भुत नोटों की संग्रह करने वाले भारत भूषण गुप्ता की अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान करणी सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी इस प्रदर्शनी में बीकानेर स्टेट के जारी सभी सिक्के देखने को मिलेंगे गंगा सिंह जी के समय से जारी किए गए कोर्ट स्टांप पेपर की भी अद्भुत संग्रह है वह भी आम आदमी को देखने के लिए उपलब्ध होगा।
100 बरस से भी पुराना बीकानेर स्टेट का कागज का सिक्का भी देखने को मिलेगा। भारत सरकार द्वारा अभी तक जारी किए गए सभी प्रकार के सिक्के भी देखने को मिलेंगे। आजादी से पूर्व 1835 से 1947 तक जारी सभी सिक्के जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी महारानी विक्टोरिया आदि जैसे प्राचीन सिक्के भी इस संग्रह में देखने को मिलेंगे। यह प्रदर्शनी 2 दिन करणी सिंह स्टेडियम में रहेगी इस प्रदर्शनी का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो