scriptविद्युत निगम में ठेका प्रथा का विरोध, संगठन ने दिया धरना | JdVVNL employees protest in bikaner | Patrika News
बीकानेर

विद्युत निगम में ठेका प्रथा का विरोध, संगठन ने दिया धरना

bikaner news- जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर भोजनावकाश के समय धरना दिया।

बीकानेरAug 20, 2019 / 07:50 pm

Atul Acharya

JdVVNL employees protest in bikaner

विद्युत निगम में ठेका प्रथा का विरोध, संगठन ने दिया धरना

बीकानेर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर भोजनावकाश के समय धरना दिया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की बात कही। साथ ही विद्युत निगम में बढ़ती ठेका प्रथा का विरोध किया। शहर अध्यक्ष रामदेव भाटी ने कहा कि विद्युत क्षेत्र में किसी भी माध्यम से लागू किए जा रहे निजीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही बिजली कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाए। संगठन के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रघुनाथ सिंह सोलंकी ने कहा कि ठेका प्रथा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
साथ ही ठेका कर्मियांे को नियमित किया जाए। महामंत्री सुनील गिरी ने आईटी आई धारक तकनीकी कर्मचारियों को नए पदनाम को तर्क संगत बनाते हुए तकनीशियन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किया जाए। संगठन के मंत्री अनिल मिश्रा ने कहा कि २००४ के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू की जाए, साथ ही इससे पूर्व नियुक्त कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना का विकल्प खोला जाए। दिलीप व्यास ने तकनीकी कार्मिकों को कनिष्ठ लिपिक बनाने की मांग रखी। प्रदर्शन में लोकेश राजवंशी, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद शाहिद, ओम स्वामी, पुखराज सांखला, सतीश स्वामी, मदन सिंह, जयनारायण गहलोत, प्रेम कच्छावा सहित बड़ी संख्या में कामिक शामिल हुए।

Home / Bikaner / विद्युत निगम में ठेका प्रथा का विरोध, संगठन ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो