scriptबीकानेर में धूलभरी आंधी, मौसम विभाग ने जारी कर रखा है अलर्ट | Meteorological Department alert in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में धूलभरी आंधी, मौसम विभाग ने जारी कर रखा है अलर्ट

बीकानेर में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीकानेरMay 29, 2020 / 07:48 pm

Atul Acharya

बीकानेर में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीकानेर में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीकानेर. बीकानेर अंचल में नौतपा के शुरुआती तीन दिन तेज गर्मी के बाद अब नौतपा का असर कम होता नजर आ रहा है। वही शुक्रवार देर शाम धूलभरी आंधी के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। बीकानेर में अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की हैं। इस बार नौतपा में गर्मी अधिक नहीं होने से मानसून पर भी प्रभाव पड़ सकता है। शुक्रवार को नौतपा के पांचवे दिन धूलभरी हवा चलती रही। इससे दिन का तापमान चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।
शहर में शुक्रवार को धूलभरी हवा से सूरज की तपिश भी कम रही। शाम होते-होते दक्षिणी पश्चिमी हवा से गर्म हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्शियस रहा। वही खारा क्षेत्र में गुरुवार रात आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। आंधी के कारण गुरुवार रात बाधित हुई बिजली शुक्रवार सुबह तक सुचारू नहीं हुई जिससे लोगों को तेज गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Home / Bikaner / बीकानेर में धूलभरी आंधी, मौसम विभाग ने जारी कर रखा है अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो