scriptविश्वविद्यालय ने दो साल पहले लिए आवेदन, अभी तक नहीं की भर्ती | mgsu news | Patrika News

विश्वविद्यालय ने दो साल पहले लिए आवेदन, अभी तक नहीं की भर्ती

locationबीकानेरPublished: Dec 18, 2018 12:07:57 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

३५ पदों पर होनी है भर्तीअभी तक जांच भी नहीं, अभ्यर्थियों में रोष

mgsu news

विश्वविद्यालय ने दो साल पहले लिए आवेदन, अभी तक नहीं की भर्ती

निखिल स्वामी

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में ३५ पदों पर भर्ती के लिए करीब दो साल पहले आवेदन लिए थे, लेकिन भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। इससे अभ्यर्थियों में विवि प्रशासन के खिलाफ रोष है। भर्ती नहीं होने से कई अभ्यर्थी इसके इंतजार में बैठे हुए हैं।विवि ने इन पदों पर भर्ती के लिए १८ जनवरी, २०१७ को विज्ञप्ति जारी की थी। इसके लिए आवेदन २३ जनवरी, २०१७ से ८ मार्च, २०१७ तक भरे गए। विवि में ३५ पदों पर करीब ३५७३ आवेदन आए थे, लेकिन विवि स्तर पर इनकी अभी तक स्क्रूटनी भी नहीं की गई है। विवि के अधिकारियों के अनुसार पद खाली होने से कई अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे उन पर काम का बोझ बढ़ गया है। इससे विवि के कार्यों में लेटलतीफी व गड़बड़ी भी हो रही है। काम के बोझ के चलते कुलपति सहित कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय समय के बाद भी रात ८ व ९ बजे तक कार्य करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर ये पद भर जाएं तो विवि के कार्यों में तेजी आएगी और अधिकारी-कर्मचारी अपने मूल काम को भी ठीक ढंग से कर पाएंगे।
भर्ती से पहले तय नहीं नियम-कायदे
विवि ने इन पदों पर भर्ती नहीं करने के पीछे तर्क दिया कि इन भर्ती के लिए नियम-कायदे व तरीके आदि की जानकारी के लिए राज्यपाल प्रस्ताव भेजे गए हैं। भर्ती से पहले ही सब नियम-कायदों की जानकारी होनी चाहिए।
जवाब भी नहीं मिलता
दो साल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी विवि के अधिकारियों से जानकारी लेते हैं तो उन्हें जवाब नहीं मिलता है। अब कई अभ्यर्थी तो अन्य भर्ती की तैयारी में जुट गए हैं। विवि के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में नई सरकार बनने से इन पदों पर नए आवेदन लेने की भी संभावना है, ताकि नए विद्यार्थियों को भी मौका मिल सके। वहीं इन पदों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। एमजीएसयू में ७१ पदों में से ३६ पद कनिष्ठ लिपिक के आवंटित थे। इन पदों पर विवि ने भर्ती कर ज्वॉइनिंग भी दे दी। विभाग के अनुसार कनिष्ठ लिपिक की भर्ती के लिए नियम बने हुए थे, इसलिए भर्ती कर ली गई।
प्रस्ताव भेजे
इन पदों को किस तरीके से भरना है, इसके लिए राज्यपाल के पास इन पदों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद ही इन पदों को भरा जाएगा। पदों के भरने से विवि के कार्यों में तेजी आएगी।
प्रो. भागीरथसिंह बिजारणियां, कुलपति, एमजीएसयू बीकानेर

ये हैं पद
पदनाम संख्या
अतिरिक्त कुलसचिव ०१
परीक्षा नियंत्रक ०१
उपकुलसचिव ०२
सहायक कुलसचिव ०२
एनालिस्ट कम प्रोग्रामर ०१
जनसम्पर्क अधिकारी ०१
अनुभाग अधिकारी ०७
निजी सहायक ०१
इलेक्ट्रिशियन ०१
प्लम्बर ०१
वाहन चालक ०२
बुक-रिकॉर्ड लिफ्टर ०२
प्रोग्रामर ०२
कनिष्ठ अभियंता सिविल ०१
स्टेनो ग्रेड द्वितीय ०२
डाटा एंट्री ऑपरेटर-सूचना
सहायक ०३
प्रयोगशाला सहायक ०१
लैब ब्वॉय ०४
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो