scriptयुद्धाभ्यास में सैनिकों ने किया निहत्थे सैनिकों के साथ सामना करने का प्रशिक्षण | Military practice in mahajan | Patrika News
बीकानेर

युद्धाभ्यास में सैनिकों ने किया निहत्थे सैनिकों के साथ सामना करने का प्रशिक्षण

रेंज में भारत और यूके के सैनिकों ने हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग का प्रशिक्षण और अभ्यास पूरा कर लिया है।

बीकानेरDec 08, 2017 / 01:51 pm

अनुश्री जोशी

Military practice
महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में भारतीय और ब्रिटिश सेना के बीच चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान गुरुवार को निहत्थे सैनिकों के साथ सामना करने का प्रशिक्षण किया। साथ ही साथी सैनिक के घायल होने पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का अभ्यास किया।
काल्पनिक निहत्थे युद्ध का किया आयोजन

रेंज में भारत और यूके के सैनिकों ने हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग का प्रशिक्षण और अभ्यास पूरा कर लिया है। इसके बाद मेडिकल सहायता के मुकाबले का प्रदर्शन किया गया। लड़ाकों ने काल्पनिक निहत्थे युद्ध का आयोजन किया। दोनों पक्षों के सैनिक नई तकनीक सीखने के लिए उत्सुक दिखे। अभ्यास के दौरान सबसे आकर्षक हथियार के बिना किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में फंस जाने पर उससे निपटने के तरीकों के प्रदर्शन का रहा।

सैनिकों का समर्पण अमूल्य, झंडा दिवस मनाया, अधिकारियों के लगाया झंडा
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर गुरुवार को रानी बाजार में मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के झंडा लगाया। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर झंडा दिवस पर शुभकामनाएं दी।
सैनिक कल्याण कोष के लिए सौंपा चेक

इस मौके पर रांका ने कहा कि जांबाज सैनिकों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन है। पवन महनोत व न्यास अध्यक्ष रांका ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीके मजूमदार को सैनिक कल्याण कोष के लिए 21 हजार का चैक सौंपा।
सशस्त्र झंडा दिवस पर दिया अनुदान
सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को मोहता धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रुपए का अनुदान दिया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीके मजूमदार ने बताया कि कर्नल हेम सिंह के प्रयासों से यह अनुदान प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया सेना ध्वज दिवस में दी गई राशि से शहीद सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों, वृद्ध व असहाय गौरव सेनानियों व उनके आश्रितों हेतु चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशि जमा की जाती है।

Home / Bikaner / युद्धाभ्यास में सैनिकों ने किया निहत्थे सैनिकों के साथ सामना करने का प्रशिक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो