scriptगरजे युद्धक टैंक, दुश्मन पर किए हवाई हमले | Military practice in mahajan | Patrika News
बीकानेर

गरजे युद्धक टैंक, दुश्मन पर किए हवाई हमले

तपते रेतीले धोरों में भारतीय सैनिकों का एक ही लक्ष्य है दुश्मन का सफाया।

बीकानेरMay 20, 2018 / 11:51 am

dinesh kumar swami

terrorists released 14 kidnapped members in jammu and kashmir

terrorists released 14 kidnaped members in jammu and kashmir

बीकानेर/महाजन. तपते रेतीले धोरों में भारतीय सैनिकों का एक ही लक्ष्य है दुश्मन का सफाया। सैनिक दनादन बमबारी कर दुश्मन पर विजय प्राप्त कर रहे हैं। यह नजारा है एशिया की सबसे बड़ी व सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान की विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास ‘गाण्डीव विजयÓ का।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि सप्तशक्ति कमाण्ड की चेतक कोर की ओर से इन दिनों महाजन रेंज में युद्धाभ्यास किया जा रहा है। चेतक कोर की ओर से युद्धक क्षमताओं को परखने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है। अभ्यास में आधुनिक खुफिया, निगरानी व पुनर्जागरण अवधारणा व उपकरणों वाले नेटवर्क पर केन्द्रीत पर्यावरण में थल के साथ हवाई हमलों को भी परखा जा रहा है। युद्धाभ्यास में सैनिकों के साथ चेतक कोर के युद्ध लडऩे वाले वाहन व अन्य सभी उपकरण शामिल किण् गए है।
रेगिस्तान के प्रतिकूल मौसम में सेना के जांबाज अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अभ्यास २३ मई को समापन होगा। अभ्यास में मल्टी मोड मोबिलिलाइजेशन सहित अन्य उपकरण काम कर रहे हैं। लम्बी दूरी तक मार करने वाले हथियार भी उपयोग में लिये जा रहे हैं। धमाकों से रेंज एरिया से सटे गांवों के कच्चे मकानों में दरारे आने का अंदेशा भी बना है। वहीं रेंज एरिया में इन दिनों बाहरी लोगों व पशुधन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रेंज में लगे मोबाइल टॉवरों पर भी लाइटें आदि दुरुस्त कर हर खतरे से निपटने की तैयारी की गई है।

Home / Bikaner / गरजे युद्धक टैंक, दुश्मन पर किए हवाई हमले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो