scriptआज आएंगे राहुल गांधी प्लेन से नाल, हेलीकॉप्टर से जाएंगे चूरू | MP Election2019 | Patrika News
बीकानेर

आज आएंगे राहुल गांधी प्लेन से नाल, हेलीकॉप्टर से जाएंगे चूरू

बीकानेर. नाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पर आएंगे। वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में सवार होकर चूरू के लिए रवाना होंगे।

बीकानेरApr 29, 2019 / 10:24 am

dinesh kumar swami

MP Election2019

आज आएंगे राहुल गांधी प्लेन से नाल, हेलीकॉप्टर से जाएंगे चूरू

बीकानेर. नाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पर आएंगे। वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में सवार होकर चूरू के लिए रवाना होंगे। उनका बीकानेर में ठहरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। राहुल गांधी के नाल एयरपोर्ट आने की सूचना मिलने पर रविवार को सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से नाल स्थित सिविल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वे यहां से सीधे चूरू के लिए रवाना हो जाएंगे। शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। नाल एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा कारणों से उतरेगा विमान
सुरक्षा कारणों से विशेष विमान को प्रदेश में रनवे पर ही उतरने की अनुमति दी जा रही है। राहुल
गांधी का विशेष विमान नाल रनवे पर उतरेगा। कांग्रेस अध्यक्ष की सोमवार को दोपहर में चूरू के सरदारशहर और इसके बाद कोटपुतली में चुनावी सभाएं है, जिन्हें संबोधित करने वे हेलीकॉप्टर से जाएंगे।

Home / Bikaner / आज आएंगे राहुल गांधी प्लेन से नाल, हेलीकॉप्टर से जाएंगे चूरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो