scriptपरेशानी : अब नगर निगम के कर्मचारियों को करना होगा 12 घंटे काम, देखिये वीडियो | municipal Corporation : Municipal employees will have to work 12 hour | Patrika News
बीकानेर

परेशानी : अब नगर निगम के कर्मचारियों को करना होगा 12 घंटे काम, देखिये वीडियो

नगर निगम में जन्म और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदनों की सूची बढ़ती जा रही है।

बीकानेरMay 11, 2018 / 12:33 pm

dinesh kumar swami

bikaner municipal Corporation

bikaner municipal Corporation

बीकानेर . नगर निगम में जन्म और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदनों की सूची बढ़ती जा रही है। जिस ‘पहचान’ पोर्टल के माध्यम से ये प्रमाण पत्र तैयार होते हैं, उसकी धीमी गति ने प्रमाण पत्र बनने की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।
गुरुवार को ‘पहचान’ पोर्टल के सही ढंग से कार्य नहीं करने से आवेदक और संबंधित कार्मिक दिनभर परेशान होते रहे। सफाई कर्मचारी भर्ती के कारण भी जन्म और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों के आवेदनों की संख्या बढ़ी है। इससे निगम अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम में रोजाना करीब पचास विवाह पंजीयन और करीब दो सौ जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों की तुलना में बहुत कम बन रहे प्रमाण पत्रों के चलते पेंडिंग आवेदनों की सूची बढ़ रही है। वहीं ४ मई से पोर्टल की धीमी गति और बार-बार बंद होने से प्रमाण पत्रों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
ये आवेदन बकाया
नगर निगम में 1500 से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और तीन सौ से अधिक विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों के आवेदन पेंडिंंग हैं। बताया जा रहा है कि ‘पहचानÓ पोर्टल की धीमी गति और बार-बार बंद होने से प्रमाण पत्र बनाने की रफ्तार थम सी गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी यहीं स्थिति है।
विवाह पंजीयन कक्ष के आगे दिनभर भीड़
नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर चल रही आवेदन प्रक्रिया के कारण आवेदकों की लम्बी कतारें निगम में लग रही हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने और प्रमाण पत्र नहीं बनने से आवेदकों की चिंता बढ़ गई है। विवाह पंजीयन कक्ष के आगे दिनभर दंपतियों की भीड़ रहती है।
12 घंटे होगा काम
नगर निगम में जन्म और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार करने वाली फर्म ने सफाई कर्मचारी भर्ती को देखते हुए शुक्रवार से अपना काम रोजाना 12 घंटे करने की बात कही है। ओसवाल डाटा के प्रबंधक भानूदास रसाल ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक काम किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक आवेदकों को शीघ्र प्रमाण पत्र जारी हो सके। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भी फर्म के कार्मिक काम करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो