scriptनगर कीर्तन निकला, श्री अखंड पाठ साहिब आज से | Nagar Kirtan came out, Shri Akhand Path Sahib from today | Patrika News
बीकानेर

नगर कीर्तन निकला, श्री अखंड पाठ साहिब आज से

गुरु गोबिन्द सिंह के 354 वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

बीकानेरJan 18, 2021 / 08:55 am

Vimal

नगर कीर्तन निकला, श्री अखंड पाठ साहिब आज से

नगर कीर्तन निकला, श्री अखंड पाठ साहिब आज से

बीकानेर. गुरु गोबिन्द सिंह के 354 वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रानी बाजार की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकला। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह और सचिव सरदार गुरुविन्द्र सिंह के अनुसार नगर कीर्तन रानी बाजार स्थित गुरुद्वारा के बाहर से प्रारम्भ हुआ।

पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सिख समुदाय के पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान स्थानीय गतका पार्टी की ओर से गतका का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया गया। नगर कीर्तन रानी बाजार गुरुद्वारा से रानी बाजार, पुरानी ट्रासंपोर्ट गली, गंगाशहर रोड, स्टेशन रोड, केईएम रोड, अलख सागर रोड, तुलसी चौराहा, गुरुद्वारा सार्दुल कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, रेलवे फाटक, शर्मा कॉलोनी, बान्द्राबास होता हुआ नगर कीर्तन पुन: रानीबाजार गुरुद्वारा पहुंचा।


सचिव गुरुविन्द्र सिंह के अनुसार सोमवार सुबह 11.15 बजे से श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे निशान साहिब की सेवा होगी। 20 जनवरी को भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब होगा। मुख्य दीवान का आयोजन होगा। शब्द कीर्तन और गुरु इतिहास पर व्याख्यान होगा। गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।

Home / Bikaner / नगर कीर्तन निकला, श्री अखंड पाठ साहिब आज से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो