scriptगर्म हवाओं ने किया परेशान, पारा 44.8 डिग्री दर्ज | Hot winds upset | Patrika News
बीकानेर

गर्म हवाओं ने किया परेशान, पारा 44.8 डिग्री दर्ज

गर्मी के तेवर मंगलवार को तीखे दिखे। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े लोगों के शरीर को झुलसा रहे थे।

बीकानेरMay 09, 2017 / 10:24 pm

rohit sharma

गर्मी के तेवर मंगलवार को तीखे दिखे। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े लोगों के शरीर को झुलसा रहे थे।

वहीं, शाम साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदला और धूलभरी हवा के साथ करीब दस मिनट हल्की बरसात हुई। जिससे लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह दस बजे से ही गर्म हवा शुरू हो गई और दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
हाल यह था कि दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग बचाव के लिए स्वाफी, टोपी, स्कार्फ व छाता का उपयोग करते दिखे। सरसों अनुसंधान निदेशालय के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Home / Bikaner / गर्म हवाओं ने किया परेशान, पारा 44.8 डिग्री दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो