scriptकांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष गहलोत के खाते से 70 हजार रुपए निकले | online fraud with bikaner district congress president yashpal gehlot | Patrika News
बीकानेर

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष गहलोत के खाते से 70 हजार रुपए निकले

online fraud- जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके खाते से ऑनलाइन 70 हजार रुपए पार कर लिए गए।

बीकानेरOct 17, 2019 / 10:59 am

Atul Acharya

online fraud with bikaner district congress president yashpal gehlot

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष गहलोत के खाते से 70 हजार रुपए निकले

बीकानेर. जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके खाते से ऑनलाइन 70 हजार रुपए पार कर लिए गए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद गहलोत को इसका पता चला। उन्होंने बैंक से संपर्क किया और कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं एक अन्य ऑनलाइन ठगी का मामला भी इसी थाने में दर्ज हुआ है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गहलोत ने रिपोर्ट में बताया कि केईएम रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में बचत खाता है। मंगलवार रात करीब पौने तीन बजे दस हजार और पांच हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे फिर १० हजार और पांच हजार रुपए निकलने के मैसेज आए। तब बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। बैंक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में खाते से कुल ७० हजार रुपए निकाले गए हैं।
ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामले
यशपाल ने कहा कि सरकार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रही है, लेकिन खाताधारकों के रुपयों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। आम आदमी का पैसा बैंकों में भी सुरक्षित नहीं है। खून-पसीने की कमाई ऑनलाइन ठगी करने वाले निकाल रहे हैं।
32 हजार रुपए निकले
लालमदेसर मगरा निवासी मनोज कुमार नाई के खाते से चार अक्टूबर को 32 हजार रुपए निकल गए। पीडि़त को खाते से रुपए निकलने का पता मोबाइल पर आए मैसेज से चला। उसने तुरंत बैंक में संपर्क कर खाते से ट्रांजेक्शन बंद कराया। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मनोज का बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रामसर शाखा में है। उसके खाते से दो-तीन ट्रांजेक्शन में कुल 32 हजार रुपए निकाले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो