scriptघोष वादन के साथ मिलाए कदम, देखिये तस्वीरें | path sanchalan | Patrika News
बीकानेर

घोष वादन के साथ मिलाए कदम, देखिये तस्वीरें

घोष वादन के साथ कदमताल करते स्वयंसेवक जब शहर के विभिन्न रास्तों से निकले तो स्वागत करने वालों की होड़ लगी रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया।

बीकानेरOct 20, 2018 / 01:12 pm

dinesh kumar swami

path sanchalan

घोष वादन के साथ मिलाए कदम, देखिये तस्वीरें

बीकानेर. घोष वादन के साथ कदमताल करते स्वयंसेवक जब शहर के विभिन्न रास्तों से निकले तो स्वागत करने वालों की होड़ लगी रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शुक्रवार को पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश पहनकर अनुशासन का संदेश दिया।
संघ के स्थापना दिवस पर विजय दशमी उत्सव मनाया गया एवं पथ संचलन निकाला गया। इससे पहले सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन, सूर्य नमस्कार और दंड योग के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। बाद में स्वयंसेवक घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रवाना हुए। इस दौरान शहर में गणमान्य नागरिकों ने भगवा ध्वज का स्वागत किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह तोरण द्वार और जगह-जगह रंगोली सजाई गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। हमें संकल्प लेना है कि निजी स्वार्थों को त्यागकर देश व समाज के लिए आगे आना होगा। लक्ष्मीनाथ नगर, व्यास पार्क से पथ संचलन शुरू हुआ। इसमें मुख्य वक्ता गंगा विष्णु जगदीश ओझा थे। दूसरा उत्सव मार्कण्डेय नगर, राजकीय शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के मैदान में हुआ और यहां से संचलन शुरू हुआ। मुख्य वक्ता बीकानेर नगर प्रचारक हितेश, मुख्य अतिथि हीरालाल राजपुरोहित थे।
इसके अलाव जूनागढ़ नगर, विनोबा बस्ती मैदान में मुख्य वक्ता श्रीनिवास मूर्ति, आरोग्य भारती एवं मुख्य अतिथि कैलाश सिंह उज्जवल, बालकिशन थे। नागणेचीजी नगर, फोर्ट स्कूल मैदान में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत घोष प्रमुख अमर सिंह थे। इन्होंने सज्जन शक्ति के संगठित होने का महत्व बताया। साथ ही बजंरग नगर, एमएम ग्राउण्ड में हुए कार्यक्र में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रशांत थे। सभी जगह से पथ संचलन शुरू हुए।

Home / Bikaner / घोष वादन के साथ मिलाए कदम, देखिये तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो