scriptखेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी | players practicing at home | Patrika News
बीकानेर

खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

बीकानेरJun 15, 2021 / 08:25 pm

Atul Acharya

खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी,खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी,खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

अतुल आचार्य

बीकानेर. कोरोना की दूसरी लहर धीमी पडऩे के साथ भले ही बाजार खोल दिए गए हो लेकिन, खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं किए गए है। एेसे में करीब दो महीने से घरों में रह रहे खिलाडि़यों को खुले मैदान में अभ्यास की सुविधा नहीं मिल पाई है। खिलाड़ी अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए घर पर ही अभ्यास कर रहे है। हालांकि इनडोर घर में अभ्यास से खिलाड़ी उब भी चुके है लेकिन खेल मैदान और स्टेडियम आदि में कोरोना गाइडलाइन के तहत अभी प्रवेश नहीं दिए जाने से घर में रहने को मजबूर है। खेल गतिविधियां भी बीते करीब डेढ़ साल से ठप पड़ी है।
खिलाडिय़ों ने घर पर योग के साथ अन्य शारीरिक व्यायाम को अपनी फिटनेस मजबूत बनाए रखने के लिए अपना रखा है। उनका कहना है कि घर में सीढ़ी चढ़-उतरकर, प्लैंक, स्किपिंग, पुशअप, प्राणायाम के साथ घर की छत पर चक्कर लगाते है। कोरोना के चलते खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं हो रहा है लेकिन, अपने कोच से ऑनलाइन सलाह नियमित रूप से ले रहे है। कोच भी खिलाडिय़ों को हिदायत दे रहे है कि अपना नियमित अभ्यास नहीं छोड़ें। ताकि जैसे ही कोरोना के हालात सामान्य हो और खेल आयोजन हो तो वह पिछड़े नहीं।

योग का ले रहे है सहारा
राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी ने कहा कि मैदान बंद होने के चलते अपने खान-पान में भी बदलाव किया है। फिट रहने के लिए अभ्यास करते है। वही जूनियर खिलाडिय़ों को भी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।
प्रैक्टिस बहुत जरूरी
&खिलाड़ी अगर अभ्यास करने मैदान में नहीं जाएंगे तो फिटनेस पर असर पड़ेगा। क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए मैदान में जाना ही पड़ेगा। फिलहाल घर पर ही रूटीन अभ्यास कर रहे है। सुबह उठकर योग करने के साथ जिम का कुछ सामान घर पर ही ला रखा है। अब ग्राउंड खुलने का इंतजार कर रहे है ताकि वापस अभ्यास कर सके।
-मधुर खत्री, रणजी खिलाड़ी
घर पर रहकर अभ्यास कर रहे
&लम्बे समय से खेल मैदान बंद होने से अभ्यास करने का मौका नहीं मिल रहा है। घर पर जो संभव हो पाता है वह अभ्यास कर लेते है। वजन नहीं बढ़े और चुस्ती बरकरार रहे, इसके लिए सीढियां चढऩे, रस्सी कूदने व बॉल फेंकने जैसे टिप्स अपना रहे है। मैदान बंद होने के चलते घर पर सही ढंग से अभ्यास नहीं हो पा रहा है।
निधि शर्मा, अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी
डाइट पर दे रहे ध्यान
फुटबॉल खिलाड़ी भैरूरतन ओझा का कहना है कि खेल मैदान में जो बिना बॉल के अभ्यास करते थे वो अब घर पर रहकर कर रहे है। इसके अलावा डाइट पर भी विशेष ध्यान दे रहे है। इसमें बाहरी खाने से परहेज कर रहे है। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करते है।
सेहत का रख रहे हैं ध्यान
&अभी स्पोट्र्स की गतिविधियां बंद है। इसके चलते अभी घर पर ही अभ्यास और मेडिटेशन कर खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और चुस्त-दुरुस्त रखे हुए है। रोजाना की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। रोजाना सुबह घर पर ही अभयास कर रहे है। जूनियर खिलाडिय़ों को भी फिट रहने के लिए नियमित अभ्यास का बोल रहे है।
दिलीप बिश्नोई, बास्केटबॉल खिलाड़ी

Home / Bikaner / खेल मैदान अभी अनलॉक नहीं, घरों में ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो