scriptमाध्यमिक शिक्षा के हजारों शिक्षकों की हुई पदोन्नति | Promotion of teachers secondary education | Patrika News
बीकानेर

माध्यमिक शिक्षा के हजारों शिक्षकों की हुई पदोन्नति

माध्यमिक शिक्षा के हजारों शिक्षकों की हुई पदोन्नति

बीकानेरMay 16, 2018 / 01:05 pm

dinesh kumar swami

teachers of secondary education

teachers of secondary education

बीकानेर . माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विभागीय पदोन्नति से विभिन्न पदों के ९ हजार ३२३ शिक्षकों की पदोन्नति हुई हैं। इसमें दो चरणों में ४ हजार २४० व्याख्याताओं की पदोन्नति की गई है। इनमें उप निदेशक पद के २६ अधिकारी भी शामिल है। निदेशालय की ओर से २५ अप्रेल को व्याख्याता के लिए पांच विषयों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें २७०१ व्याख्याता बने।
इसी तरह १० मई को १३ विषयों की डीपीसी में १५३९ व्याख्याता पर पर पदोन्न्त हुए। प्रिंसीपल के २२७६ पदों के लिए पहले ही डीपीसी हो चुकी है। इसमें से १८६८ शिक्षकों को व्याख्याता पद पर पदोन्नति दी गई। द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की ३ हजार १८९ पदों पर पदोन्नति की गई। शिक्षका विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी पद को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए डीपीसी कर पदोन्नति कर दी गई है। प्रिंसीपल पद में ३९४ प्रधानाध्यापक उपलब्ध नहीं होने से यह पद रिक्त रह गए हैं।

Home / Bikaner / माध्यमिक शिक्षा के हजारों शिक्षकों की हुई पदोन्नति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो