scriptरात दो बजे बाद तय हुआ 18 फरवरी को होगा पुष्करणा समाज का सावा | Pushkarna Sawa 2022 | Patrika News
बीकानेर

रात दो बजे बाद तय हुआ 18 फरवरी को होगा पुष्करणा समाज का सावा

चार घंटे शास्त्रार्थ के बाद सर्वसम्मति से हुआ तिथि का निर्धारण

बीकानेरOct 16, 2021 / 05:17 pm

Atul Acharya

रात दो बजे बाद तय हुआ 18 फरवरी को होगा पुष्करणा समाज का सावा

रात दो बजे बाद तय हुआ 18 फरवरी को होगा पुष्करणा समाज का सावा

बीकानेर. पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा 18 फरवरी 2022 को होगा। सावा की तिथि के निर्धारण के लिए शुक्रवार को व्यास पार्क के पास स्थित घेरू लाल व्यास महादेव मंदिर प्रांगण में करीब चार घंटे तक समाज के पंडितों, ज्योतिषाचार्यो, गणितज्ञोंंं और विद्वानों के बीच शास्त्रार्थ हुआ।
इसके बाद रात दो बजे शास्त्रार्थ के बाद सर्वसम्मति से १८ फरवरी को सामूहिक विवाह के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। ‘भवानीशंकर-अंबिका ‘ नाम से इस बार सावा निकला है। इससे पहले परम्परानुसार भगवान गणेश का पूजन हुआ।
कीकाणी -लालाणी व्यास सावा समिति के अध्यक्ष पंच पंडित मक्खनलाल व्यास व संयोजक नारायणदास व्यास ने गणेश
पूजन करवाया। परम्परा के अनुसार राज ज्योतिषी आचार्य परिवार के सदस्य की ओर से सावा आयोजन के लिए ५ फरवरी २०२२, १८ फरवरी २०२२ और २१ अप्रेल २०२२ के सावा मुहूर्त शास्त्रार्थ के लिए पंडितों, गणितज्ञों और ज्योतिषाचार्यो के समक्ष रखे गए। जिन पर शास्त्रार्थ हुआ।
शास्त्रार्थ में ये शामिल
सावा शोधन के लिए हुए शास्त्रार्थ में अशोक ओझा, महेश ओझा, सुशील ओझा, राजेन्द्र ओझा, दामोदर ओझा, जितेन्द्र ओझा, राजेन्द्र किराडू, सुशील किराडू, अशोक किराडू, विमल किराडू, दुर्गा दास किराडू, ललित ओझा, अशोक ओझा, कालीचरण ओझा,डॉ. गोपाल नारायण व्यास, ब्रजेश्वर व्यास, गोपाल भादाणी, श्याम सुंदर बोड़ा सहित समाज की विभिन्न जातियों के पंडित, ज्योतिषाचार्य, गणितज्ञ और मुहूर्त विशेषज्ञ
शामिल हुए।

Home / Bikaner / रात दो बजे बाद तय हुआ 18 फरवरी को होगा पुष्करणा समाज का सावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो