scriptगंदे पानी पर फूटा रोष, हाइवे पर लगाया जाम | Rage on dirty water, jam on highway | Patrika News
बीकानेर

गंदे पानी पर फूटा रोष, हाइवे पर लगाया जाम

गंदे पानी व कीचड़ की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया

बीकानेरJan 25, 2020 / 11:48 am

Vimal

Rage on dirty water, jam on highway

गंदे पानी पर फूटा रोष, हाइवे पर लगाया जाम

बीकानेर.गजनेर रोड पर कोठारी अस्पताल के पास आए दिन एकत्र रहने वाले गंदे पानी व कीचड़ की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। नाले की गंदे पानी की समस्या को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सुभाष स्वामी के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों में इस बात का विरोध रहा कि लम्बे समय से इस समस्या के होने के बावजूद न तो जिला प्रशासन गौर कर रहा है और ना ही नगर निगम व सार्वजनिक निर्माण विभाग। स्वामी ने बताया कि नाले के गंदे पानी का उचित निस्तारण नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। जिला कलक्टर के निर्देश पर मौके पर निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप के गवांडे और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पहुंचे व आक्रोशित लोगों से बात की। इस दौरान स्वामी ने कहा कि सडक़ के दोनो ओर नाले रेलवे ट्रेक के नीचे से आगे नाले में मिलान होने से इस समस्या का उचित समाधान होगा।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। क्षेत्रवासियों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर समस्या रखी। इस दौरान ओम प्रकाश स्वामी, श्रवण डूडी, पंकज रामावत, सुनील, कौशल सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहे। वहीं निगम आयुक्त ने बताया कि शनिवार को नाले की सफाई कर अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

Home / Bikaner / गंदे पानी पर फूटा रोष, हाइवे पर लगाया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो