scriptबर्फानी महादेव की सजाई झांकी, भोलेनाथ का सहस्त्रघटाभिषेक | Sawan 2019- shiv abhishek | Patrika News
बीकानेर

बर्फानी महादेव की सजाई झांकी, भोलेनाथ का सहस्त्रघटाभिषेक

सावन मास का अंतिम सोमवार आज : शिव मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
 

बीकानेरAug 11, 2019 / 09:59 pm

Atul Acharya

Sawan 2019- shiv abhishek

बर्फानी महादेव की सजाई झांकी, भोलेनाथ का सहस्त्रघटाभिषेक

बीकानेर. सावन मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में अभिषेक-पूजन होंगे। अलसुबह से देर रात तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रों के बीच महादेव का जल, दूध, घी, शहद, दही, शर्करा, पंचामृत, ईख रस से अभिषेक किया जाएगा। केशर, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, प्रसाद, इत्र, पुष्प आदि पूजन सामग्रियों से भोलेनाथ का पूजन कर महाआरती की जाएगी। शिवालयों में भजन, कीर्तन होंगे। शिव मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। वहीं सावन मास को लेकर शिव मंदिरों में पूजन-अभिषेक के दौर जारी है। शहर में कई जगहों पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन और अनुष्ठान चल रहे हैं।
हर्षोल्लाव स्थित अमरेश्वर महादेव का बर्फानी महादेव शृंगार कर महाआरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। भजन संध्या का आयोजन हुआ। नवदीप बीकानेरी ने भजनों की प्रस्तुती दी। ट्रस्ट के आेंकारनाथ हर्ष, करणीदान हर्ष, चन्द्रेश हर्ष सहित पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
Sawan 2019- shiv abhishek
जूनागढ़ के सामने स्थित शिखरबंद महादेव मंदिर में रविवार को सहस्त्रघाटाभिषेक का आयोजन हुआ। 11 वेदपाठी ब्राह्मणों के सामूहिक रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रोच्चार के बीच महादेव का अभिषेक, पूजन, शृंगार कर महाआरती की गई। पं. मन्ना महाराज व पुजारी ओम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महाप्रसाद का आयोजन भी हुआ।

Home / Bikaner / बर्फानी महादेव की सजाई झांकी, भोलेनाथ का सहस्त्रघटाभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो