पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक शहर में विभिन्न स्थानों पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और रूद्राभिषेक के आयोजन चल रहे हैं। शिवभक्त पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक कर महाआरती कर रहे है। राजरंगा बगीची स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नारायण दास व्यास के सानिध्य में चल रहे पूजन-अनुष्ठान में शनिवार को पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक अभिषेक-पूजन हुआ। 11 वेदपाठी ब्राह्मणों के सामूहिक मंत्रोच्चारण व रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रोंचार के बीच 21 जोड़ो ने पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया। पंडित हरिनारायण व्यास, सुनील कुमार जोशी, विनोद किराडू, गोविन्द पुरोहित, वरुण नारायण व्यास, तरुण नारायण व्यास,विजय कुमार व्यास, गोविन्द सेवग, हार्दिक सेवग आदि ने आयोजन में सहयोग किया।