scriptदेखें आज का राशिफल… | See today's horoscope | Patrika News
बीकानेर

देखें आज का राशिफल…

देखें आज का राशिफल…

बीकानेरJun 06, 2019 / 11:47 am

Atul Acharya

See today's horoscope

देखें आज का राशिफल…

आज का राशिफल-

मेष-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।
वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आप जिन लोगों पर अतिविश्वास कर रहे हैं, वह आपको धोखा देने में लगे हैं, सतर्क रहें। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।
मिथुन-क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। अनुकूल समाचार मिलने से मन खुश होगा। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क- हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आलसी प्रवृति को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।
कन्या-टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
काम को टालना बंद करें। समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला- रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपको हर बात याद दिलाना पड़ती है। भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा मुश्किल से आएगा।
वृश्चिक-तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे रहेंगे। मित्रों, सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश जाने के योग हैं।

धनु-ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। लाभ होगा, ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।
मकर-भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें।

कुम्भ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें फल की इच्छा न करें।
मीन-दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो