8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, 5 .40 लाख का प्रतिकर स्वीकृत

जिला विधि सेवा प्राधिकरण की बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 30 Jan 2021, 7:00 PM IST

6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, 5 .40 लाख का प्रतिकर स्वीकृत

6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, 5 .40 लाख का प्रतिकर स्वीकृत

बीकानेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की बैठक शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदन लाल भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीडि़त प्रतिकर स्कीम - 2011 के तहत 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया व 5 लाख 40 हजार रुपए की प्रतिकर राशि राशि स्वीकृत की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल के अनुसार हाल ही में नया शहर थाना में दर्ज 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि तथा पुलिस थाना बज्जू में दर्ज 14 वर्षीय बालक से कुकर्म के मामले में 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।

दोनो प्रकरणों में पोक्सो न्यायालय के विशिष्ठ न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह नागर की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर को प्रकरण में पीडि़त बालकों को अंतरिम प्रतिकर दिलवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में नि:शुल्क विधिक सहायता के 5 प्रार्थना पत्रों को स्वीकृत किया जाकर नि:शुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया गया तथा अण्डर टंाईल रिव्यू कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बालश्रम के चार प्रकरणों में दस-दस हजार रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।

ये रहे उपस्थित
बैठक में राजेन्द्र कुमार शर्मा पारिवारिक न्यायाधीश सं. 02, श्रीमती आशा कुमारीपारिवारिक न्यायाधीश सं. 03, शंकर लाल गुप्ता न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घ टना दावा अधिकरण, राहुल चौधरी लिंक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरूण प्रकाश शर्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर, शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लोक अभियोजक कमल नारायण पुरोहित, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, परमजीत सिंह सिद्धु अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह बैठक में उपस्थित रहे।