scriptबीकानेर रेल मंडल को सात पुरस्कार, तीन कार्मिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार | Seven Awards for Bikaner Railway Board | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर रेल मंडल को सात पुरस्कार, तीन कार्मिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

63वां क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह 10 अप्रेल को बिड़ला सभागार जयपुर में मनाया जाएगा।

बीकानेरApr 10, 2018 / 11:36 am

dinesh kumar swami

बीकानेर . 63वां क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह 10 अप्रेल को बिड़ला सभागार जयपुर में मनाया जाएगा। इसमें रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल को समारोह में सात पुरस्कार (शील्ड) प्रदान किए जाएंगे।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत के अनुसार बीकानेर मंडल ने लेखा संपूर्ण कार्य कुशलता शील्ड, वाणिज्य यात्री सुविधा एवं स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ शील्ड, महेन्द्रगढ़ इंजीनियरिंग ट्रैक शील्ड, यांत्रिक चिकित्सा, संरक्षा शील्ड, सुरक्षा शाखा को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कारों से वरिष्ठ मंडल अभियंता एनके शर्मा, ट्रेक मेन्टेनर हनीफ खान व आरपीएफ के कांस्टेबिल कर्मपाल को नवाजा जाएगा।
इनको मिलेगा जीएम पुरस्कार

महाप्रबंधक स्तर पर बीकानेर मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कारों में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता राजेन्द सिंह चौधरी, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता शशि कुमार, सुरेन्द्र सिंह ,जगदीश प्रसाद, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, पप्पू लाल मीणा, हमीर सिंह किरण, रितु मलिक, दीपक कुमार को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक पुरस्कारों में विद्युत विभाग से मनोज कुमार यादव व 4 अन्य, कलानौर कला, स्काउट गाईड से शुभेन्दु अग्निहोत्री व 3 अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।
नगर स्थापना दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर. बीकानेर नगर के 531वें स्थापना दिवस पर बीकानेर नगर स्थापना दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में शहर की प्रतिभाओं का सम्मान 15 अप्रेल को होगा। आयोजन सचिव ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि कला, संगीत, साहित्य, चिकित्सा तथा समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली शहर की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थानी कला व संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन परिसर में होगा।
परशुराम जयंती की तैयारी शुरू
बीकानेर. परशुराम जयंती जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 18 अप्रेल को आयोजित होने वाले समारोह को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। छ: न्याति ब्राह्मण समाज, पुष्करणा, गुजर गौड़, सिखवाल, दायमा, सारस्वत, पारीक, खंडेलवाल, श्रीमाली सहित 16 घटक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम संयोजक सुनीता गौड़ ने बताया कि परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर गोकुल सर्किल, तुलसी सर्किल, जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल सहित विभिन्न सर्किलों पर दीपदान कर उन्हें सजाया जाएगा। 18 अप्रेल को रानी बाजार गौड़ सभा भवन, तुलसी कुटीर में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण भी होगा।

Hindi News/ Bikaner / बीकानेर रेल मंडल को सात पुरस्कार, तीन कार्मिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो