IPL 2024 Playoffs Schdule: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी चार टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम है। अब इन चारों टीमों के बीच क्वालीफायर और इलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे। आइये आपको बताते हैं आईपीएल 2024 प्लेऑफ का शेड्यूल अब कौन सी टीम किससे भिड़ेगी?