दरअसल, सीएसके की पारी के दौरान आरसीबी की ओर से 20वां ओवर यश दयाल लेकर आए और पहली ही गेंद फुलटॉस फेंक दी। जिस पर धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़ते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। धोनी ने इस छक्के के साथ टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए और सीएसके का हार के साथ इस सीजन में सफर खत्म हो गया।